Ro no D15139/23

विश्व कैंसर दिवस पर स्वामी विवेकानंद स्कूल में गूंजा जागरूकता का संदेश

जगदलपुर 04 फरवरी 2026/ (IMNB NEWS AGENCY) विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को शहर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में एक बेहद संवेदनशील और अनूठी पहल देखने को मिली, जहाँ स्कूली बच्चों ने अपने अभिभावकों के नाम भावुक पत्र लिखकर उन्हें कैंसर के खतरों के प्रति आगाह किया। राज्य शासन के आदेश और बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ बिगुल फूंका।
जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल और सीएमएचओ के मार्गदर्शन में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य आकर्षण स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पत्र लेखन प्रतियोगिता रही। इसमें विद्यार्थियों ने अपने पालकों को प्रतीकात्मक रूप से जागरूकता संदेश देते हुए पत्र लिखे। इन पत्रों के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपने मन की बात कही, बल्कि अपने परिवार को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह भी किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों का चयन कर छात्रों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई, जिससे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
जागरूकता सत्र के दौरान महारानी अस्पताल से आए विशेषज्ञों ने बच्चों को इस बीमारी की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक ने नशापान से होने वाले शारीरिक और आर्थिक नुकसान पर गहराई से प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को समझाया कि कैसे नशा एक खुशहाल परिवार को बर्बाद कर सकता है। वहीं, शिक्षा विभाग से सहायक जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी श्रीमती जयंती कश्यप ने बदलती जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि अनियमित दिनचर्या और जंक फूड का अत्यधिक सेवन भी कैंसर का कारण बन सकता है।
चिकित्सीय पहलुओं पर बात करते हुए कैंसर रोग विशेषज्ञ व जिला नोडल अधिकारी डॉ. भंवर शर्मा ने बताया कि यदि सही समय पर लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कमलेश रामटेके ने विज्ञान के नजरिए से समझाया कि मादक पदार्थ किस तरह मानव शरीर की कोशिकाओं को नष्ट करते हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को सफल बनाने में जिला अस्पताल से डॉ. शांडिल्य (रेडियोलॉजिस्ट), जिला टी.बी. अधिकारी डॉ. मैत्री और जिला सलाहकार हनी गाडलिब की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम के सुचारू संचालन में स्वामी विवेकानंद संस्था की प्रभारी प्राचार्या कविता कौर, संकुल समन्वयक गोपाल बिसाई और समस्त शिक्षक स्टाफ ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

  • Related Posts

    कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ

    *मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया उद्घाटन* *ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता वाली बिजली, लगभग 5 हजार लोगों को होगा लाभ* रायपुर 06 अप्रैल 2026 / प्रदेश सरकार द्वारा…

    Read more

    बस्तर की गर्भवती माताओं के लिए वरदान बनी जिला प्रशासन की पहल  अब निःशुल्क अल्ट्रासाउंड से सुरक्षित होगा प्रसव

    जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….