Ro no D15139/23

धमतरी में सांसद खेल महोत्सव से गूंजा “फिट युवा, विकसित भारत” का संदेश

ग्रामीण खेल संस्कृति को मिली नई ऊर्जा – सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा, “खेल है जीवन का उत्सव, अनुशासन और एकता का प्रतीक”

धमतरी, 09 अक्टूबर 2025/-
फिट इंडिया मूवमेंट को जन-जन तक पहुँचाने और ग्रामीण अंचलों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ 7 अक्टूबर से जिले के चारों विकासखंडों में एक साथ हुआ। इस आयोजन से ग्रामीण खेल संस्कृति में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

आज ग्राम देवपुर (धमतरी) में खरेंगा क्लस्टर में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी शामिल हुईं। पारंपरिक खेलों को देखकर ग्रामीण दर्शकों ने अपने बचपन की यादें ताजा कीं और सांसद महोदया के इस प्रयास की सराहना की।
सांसद श्रीमती चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को विजयी प्रणाम पत्र प्रदान करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, यह जीवन का उत्सव है। खेल से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। जो आज नहीं जीते, वे हार मानने के बजाय और मेहनत करें, क्योंकि जीत-हार नहीं, बल्कि भागीदारी ही सच्ची सफलता है। स्वस्थ शरीर ही विकास का आधार है और फिट युवा ही विकसित भारत का निर्माण करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी हुई खेल प्रतिभाएँ सामने आती हैं, जो भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी|
मुख्य अतिथि का स्वागत एसडीएम श्री पीयूष तिवारी द्वारा किया गया। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस खेल महोत्सव की थीम “फिट युवा, फॉर विकसित भारत” रखी गई है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में प्रतियोगिताओं आयोजन किया जा रहा है ।इस में 14 वर्ष तथा 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं दलगत खेलों में हिस्सा लिया। लगभग 400 प्रतिभागियों ने दौड़, गेड़ी, ऊँची कूद, लंबी कूद जैसे व्यक्तिगत खेलों के साथ खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकसी जैसे टीम खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया|
इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती रंजना दीपेन्द्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव, अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में ग्राम देवपुर के सरपंच श्री देवलाल साहू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया|
आने वाले दिनों में क्रमशः 11, 14 एवं 17 अक्टूबर को जिले के विभिन्न संकुलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं के पश्चात विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें चयनित खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

      रायपुर रीजन द्वारा 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत धमतरी, 18 अगस्त 2026। किसानों को सहज, सुगम एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध…

    Read more

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल