Ro no D15139/23

नववर्ष 2026 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का देशवासियों को संदेश

नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

दोनों शीर्ष संवैधानिक पदाधिकारियों ने नए साल को नई ऊर्जा, सकारात्मक बदलाव और एक सशक्त भारत के निर्माण का अवसर बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि नव वर्ष उल्लास और उमंग का समय होता है। यह केवल उत्सव का ही नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और नए संकल्प लेने का भी अवसर है।

उन्होंने कहा कि नया साल हमें अपने व्यक्तिगत और सामूहिक लक्ष्यों पर विचार करने और उन्हें मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

राष्ट्रपति ने देशवासियों से अपील की कि नववर्ष 2026 में हम सभी देश के विकास, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि ये मूल्य एक मजबूत और समावेशी भारत के निर्माण की नींव हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कामना की कि वर्ष 2026 सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए और एक सशक्त एवं उज्ज्वल भारत के निर्माण के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करे।

वहीं, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी नववर्ष 2026 पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाला वर्ष सभी के जीवन में शांति, अच्छा स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।

उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि नया साल हमारे सामूहिक संकल्प को और मजबूत करें ताकि हम मिलकर एक विकसित और सशक्त भारत का निर्माण कर सकें।

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी को 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए, आपके प्रयासों में सफलता मिले और आप जो भी करें, उसमें आपको संतुष्टि मिले। हमारे समाज में शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं।”

  • Related Posts

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: कोलकाता. मालदा में एसआइआर प्रक्रिया के विरोध के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाये जाने और हिंसा के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने जांच तेज…

    Read more

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    INS Trikand in Tanzania: ईरान में पिछले 28 फरवरी से जंग चल रही है. इसकी वजह से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी जैसे हालात हैं. इसने पूरी दुनिया में तेल और गैस…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….