Ro no D15139/23

जिले में पहली बार आयोजित हुआ मिलेट्स महोत्सव*

 

*पद्मश्री डॉ. खादर वल्ली ने बताए श्रीअन्न के स्वास्थ्य, खेती और आर्थिक लाभ*

जिले में मिलेट्स (श्रीअन्न) की खेती को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, किसानों की आय बढ़ाने तथा आमजन को पोषणयुक्त आहार की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पहली बार “मिलेट्स महोत्सव” का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर प्रातः 11 बजे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देशभर में “मिलेट्स मैन” के नाम से विख्यात पद्मश्री डॉ. खादर वल्ली रहे। उन्होंने किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि मिलेट्स केवल भोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और आत्मनिर्भर खेती का आधार हैं।
डॉ. खादर वल्ली ने किसानों को सीधे खेती से जोड़ते हुए बताया कि मिलेट्स की फसल-
. कम पानी, कम लागत और कम रासायनिक खाद में तैयार होती है,
. सूखा, बाढ़ और जलवायु परिवर्तन जैसी परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन देती है,
. पारंपरिक धान की तुलना में जोखिम कम और मुनाफा अधिक देती है।
उन्होंने बताया कि कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार, बाजरा जैसे श्रीअन्न में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन एवं सूक्ष्म पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग और पाचन संबंधी समस्याओं में अत्यंत लाभकारी हैं।
डॉ. वल्ली ने किसानों से आह्वान किया कि वे रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक एवं जैविक तरीके से मिलेट्स उत्पादन अपनाएं, जिससे स्वास्थ्य के साथ-साथ बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके।
इस मौके पर महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि “मिलेट्स आज केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि रोजगार, स्टार्टअप और महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन चुका है। ऐसे आयोजनों से जिले में नई कृषि संस्कृति विकसित होगी।”
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने कहा कि “मिलेट्स की खेती छोटे और सीमांत किसानों के लिए लाभकारी, टिकाऊ और सुरक्षित विकल्प है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की आमदनी में स्थायी वृद्धि होगी।”
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में मिलेट्स को कृषि नवाचार का केंद्र बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि किसानों को बीज, प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, उत्पादित मिलेट्स की खरीदी एवं विपणन हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है, स्व-सहायता समूहों को मिलेट्स आधारित मूल्य संवर्धित उत्पाद (आटा, लड्डू, कुकी, स्नैक्स) से जोड़ा जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मिलेट्स को केवल फसल नहीं, बल्कि आर्थिक सुरक्षा और स्वस्थ भविष्य की खेती के रूप में अपनाएं।
कार्यक्रम के अंत में महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर द्वारा जिले के प्रगतिशील किसानों को मिलेट्स के उन्नत बीज वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में जिले में उत्पादित विभिन्न मिलेट्स एवं उनसे बने पोषक, स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर स्वाद लिया। श्री वल्ली ने धमतरी जिले के किसानों द्वारा उत्पादित मिलेट्स की प्रशंसा की तथा मिलेट्स की खेती और अधिक करने के लिए किसानों को प्रेरित भी किया।
समापन अवसर पर जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की ओर से पद्मश्री डॉ. खादर वल्ली को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू, एसडीओ श्री मनोज सागर, अन्य अधिकारी एवं जिले के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पोट्ठ लईका पहल से बच्ची परिधी हुई पूरी तरह स्वस्थ, सामान्य श्रेणी में पहुंची

    -* पालक चौपाल के मार्गदर्शन, पोषण और सतत देखभाल से बदली सेहत* राजनांदगांव 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला प्रशासन द्वारा संचालित पोट्ठ लईका पहल गंभीर कुपोषित बच्चों को…

    Read more

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    रायपुर, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ आगमन शुरू हो गया है, जिससे प्रदेश में खेल उत्सव का माहौल बन गया…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?