Ro no D15139/23

लखपति दीदी विद्या साहू ने बदली अपनी तकदीर, बेकरी-नमकीन व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी

जगदलपुर, 09 जून 2026/ 
जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिंगनपुर निवासी विद्या साहू आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और मेहनत की मिसाल बन गई हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर उन्होंने न केवल अपना स्वरोजगार स्थापित किया, बल्कि अपनी मेहनत और लगन के दम पर परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाया है।

विद्या साहू ने बेकरी एवं नमकीन निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत भले ही छोटे स्तर से हुई, लेकिन उनके उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद ने जल्द ही स्थानीय बाजार में अपनी पहचान बना ली। वर्तमान में उनके द्वारा तैयार किए जाने वाले बेकरी और नमकीन उत्पादों की अच्छी मांग है। यही कारण है कि वे आसपास के व्यवसायियों और छोटे किराना दुकानदारों को नियमित रूप से अपने उत्पादों की आपूर्ति कर रही हैं।

बेकरी व्यवसाय के साथ-साथ विद्या सिलाई-कढ़ाई का कार्य भी करती हैं, जिससे उनकी आय में और वृद्धि हुई है। उनके पति प्रतीक साहू भी हर कदम पर उनका सहयोग करते हैं। खेती-किसानी से जुड़े प्रतीक अपने दो एकड़ कृषि भूमि पर उन्नत कृषि कार्य कर परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

विद्या बताती हैं कि उनके व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग 12 से 15 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। इस अतिरिक्त आय से वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही हैं। इतना ही नहीं अपनी कमाई से उन्होंने आभूषण एवं एक स्कूटी भी खरीदी है, जिससे उनके कार्यों में सुविधा और आत्मविश्वास दोनों बढ़े हैं।

आज विद्या साहू का परिवार आर्थिक रूप से पहले से अधिक सशक्त और खुशहाल है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि महिलाओं को अवसर, प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन मिले तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। विद्या की यह प्रेरणादायक सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!