Ro no D15139/23

ग्राम गोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

*- शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामवासी*

 

*- नवीन राशन कार्ड, स्वसहायता समूहों को ऋण चेक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वच्छता सामग्री किट प्रदान किया गया*

 

राजनांदगांव 09 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत गोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री संजय सिन्हा, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर ने जनसामान्य की समस्याओं को तत्परता से सुना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत भर्रीटोला आंको, बूचाटोला, गोपालपुर, केशोटोला, खोभा, लाममेटा, पाटेकोहरा, पेंड्रीडीह, रानीतलाब, सड़कचिरचारी एवं तेलिनबांधा कुल 15 ग्राम पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों से मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 1092 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें मांग से संबंधित 1079 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 13 आवेदन शामिल थे। शिविर में निराकरण योग्य आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अभिनंदन पत्र दिया गया। इसी तरह हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, स्वसहायता समूहों को ऋण चेक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वच्छता सामग्री किट प्रदान किया गया तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम आयोजित कर कुपोषण निवारण किट भी प्रदान की गई। शिविर में पंचायत, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास सहित सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता रही।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम मण्डावी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री प्रशांत ठाकुर, जनपद सदस्य श्री भेष भाई साहू, श्रीमती सुनीता कंवर, श्रीमती भान बाई मण्डावी, श्रीमती उत्तरा निषाद, श्री उभेराम राम मण्डावी, श्रीमती राधिका चंद्रवंशी, श्री एमडी ठाकुर, श्री चन्द्रिका प्रसाद डड़सेना, श्री रविंद्र वैष्णव, श्री कांता साहू, एडीएम श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम श्री श्रीकांत कोराम, तहसीलदार श्रीमती आकांक्षा साहू, सीईओ श्री होरी लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!