Ro no D15139/23

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

अम्बिकापुर 11 मार्च 2026/  11 मार्च 2026 को प्रकाशित समाचार के आधार पर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान देवगढ़ धाम के समीप रेणुका नदी तथा मुटकी घाट क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के मामले पाए गए। खनिज अमले द्वारा कार्रवाई करते हुए चार रेत परिवहन वाहनों को जब्त कर थाना लखनपुर की अभिरक्षा में सौंपा गया। इसके अतिरिक्त रास्ते में अवैध गिट्टी परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन को भी जब्त किया गया। साथ ही अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक अन्य वाहन को जब्त कर थाना मणिपुर की अभिरक्षा में सौंपा गया है। उक्त सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4), 21(5) एवं 23 के तहत आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में भी उदयपुर एवं लखनपुर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पाए जाने पर 15 वाहनों को जब्त किया गया था तथा कुल 2,54,436 रुपये की अर्थदंड राशि खनिज मद में जमा कराई गई है। खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक श्री मनोज कुमार, सुपरवाइजर सुरेश सिंह ठाकुर, पंकज कुमार, मंजीत माझी तथा नगर सैनिक राजेश कुमार सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम