Ro no D15139/23

मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

कोरबा, 05 मार्च 2026/
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री देवांगन दोपहर 2.00 बजे बिलासपुर से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 3.30 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 56 (प्राथमिक शाला अग्रसेन के पास) में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत 32 शासकीय स्कूलों में बालक-बालिका शौचालय निर्माण कार्य, जिसकी लागत राशि 160 लाख रुपये है, तथा 21 शासकीय स्कूलों में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, जिसकी लागत राशि 73 लाख रुपये है, शामिल है।
मंत्री श्री देवांगन सायं 4.30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, सीएसईबी कोरबा पहुंचेंगे। यहां वे नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 19 में सीएसईबी कॉलोनी के पास भवन निर्माण कार्य (अतिथि कक्ष) जिसकी लागत राशि 25 लाख रुपये है, वार्ड क्रमांक 22 में आरा मशीन शिवमंदिर के पास रोड निर्माण कार्य जिसकी लागत राशि 10 लाख रुपये है, वार्ड क्रमांक 24 नेहरू नगर के मेन रोड में गार्डन निर्माण कार्य जिसकी लागत राशि 30 लाख रुपये है तथा वार्ड क्रमांक 21 में ईएसआई कॉलोनी के समीप अतिरिक्त भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य जिसकी लागत राशि 10 लाख रुपये है, शामिल हैं।

  • Related Posts

    पुरुष हॉकी, मेजबान छत्तीसगढ़ सहित असम, झारखंड और ओडिशा रहे विजेता

    *सभी मैच रहे दिलचस्प और रोमांच से भरे मुकाबले* रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी…

    Read more

    रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाेत्तर के सितारों ने रचा इतिहास

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के भारोत्तोलन इवेंट ने दर्शकों…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने