Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 07 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, साहस और उपलब्धियों का उत्सव है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, उद्यमिता, विज्ञान, खेल और सामाजिक नेतृत्व सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे परिवार तथा समाज के निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए भी राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।

श्रीमती राजवाड़े ने समाज से आह्वान किया कि बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा, अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी एक सशक्त, समतामूलक और विकसित समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।

  • Related Posts

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

    *छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव*   रायपुर, 10 अगस्त 2026/ भारत सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य…

    Read more

    विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

    छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति परंपरा व आस्था से जुड़ा है हरेली तिहार   *•छगन लाल लोन्हारे* *संयुक्त संचालक जनसंपर्क* रायपुर, 10 अगस्त 2026/प्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात