Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 8 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ

रायपुर, 02 दिसंबर 2025(IMNB NEWS AGENCY)

सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरमताल और कुस्मुसी में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाए जा रहे उच्चस्तरीय पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों का आज विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देशन एवं पहल पर यह बहुप्रतीक्षित कार्य शुरू हुआ है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन और विकास को नई दिशा मिलने वाली है।

ग्राम बिरमताल और कुस्मुसी में भूमिपूजन के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री राजीव प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री रामू गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मार्तण्ड साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्र के 16 से अधिक गांवों के लगभग 16,000 से अधिक ग्रामीण प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। पुल निर्माण से दूरस्थ गांवों का जिला मुख्यालय, तहसील व जनपद मुख्यालयों के साथ संपर्क मजबूत होगा तथा बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक पहुंच और अधिक सुगम होगी।

इन परियोजनाओं के शुरू होने से भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विकास की रफ्तार तेज होगी और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन, व्यापार और दैनिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होगी।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी