Ro no D15139/23

राष्ट्रीय स्तर का “आत्मनिर्भर श्रवण बाधित दिव्यांग कौशल उन्नयन शिविर” 19 से 23 दिसम्बर तक रायपुर के जैनम मानस भवन में

छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, छत्तीसगढ़ शासन तथा महावीर इंटरकांटिनेन्टल सर्विस ऑर्गनाइजेशन, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर का “आत्मनिर्भर श्रवण बाधित दिव्यांग कौशल उन्नयन शिविर” आयोजित किया जा रहा है। निगम के संचालक मंडल द्वारा राज्य के प्रतिष्ठित संस्थान महावीर इंटरकांटिनेन्टल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के साथ मिलकर यह आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। संस्था द्वारा अब तक देश के विभिन्न प्रांतों में 24 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजन 15000 रुपये मासिक तक की आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
शिविर 19 से 23 दिसंबर 2025 तक जैनम मानस भवन, एयरपोर्ट रोड, रायपुर में आयोजित होगा। इसमें देशभर से लगभग 1200 से अधिक श्रवण एवं दृष्टिबाधित दिव्यांगजन भाग लेंगे। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को कौशल उन्नयन के साथ-साथ बौद्धिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास से जुड़े प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे।
आयोजन हेतु दिव्यांगजनों से अनुरोध किया गया है कि 12 से 24 वर्ष आयु वर्ग के श्रवण एवं दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों, शासकीय एवं गैर-शासकीय संस्थाओं से को चयन कर भेजा जाए। प्रति संस्था 20 श्रवण बाधित 10 बालक, 10 बालिकाएं, 5 दृष्टिबाधित तथा 2 पुरुष, 2 महिला शिक्षक और 1 सहायक को शामिल किए जाने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन शिविर का लाभ ले सकें।
कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क होगा। शिविर स्थल पर प्रतिभागियों के आवास, भोजन तथा प्रशिक्षण की सभी व्यवस्थाएँ महावीर इंटरकांटिनेन्टल सर्विस ऑर्गनाइजेशन रायपुर द्वारा की जाएंगी।

  • Related Posts

    भखारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित

      सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव धमतरी, 19 अगस्त…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय

      स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ