Ro no D15139/23

घायल छात्रा से मिलीं राज्यमंत्री गौर, अधिकारियों को हर संभव मदद करने के दिए निर्देश

लापरवाही पर जताई नाराजगी, निरीक्षण कर बोलीं- समय पर अवगत कराते तो टल सकता था हादसा
भोपाल । पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ा स्थित पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। हाल ही में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से घायल हुई छात्रा संजना गिरी से वे उनके घर जाकर मिलीं और स्वास्थ्य की जानकारी ली।
राज्यमंत्री गौर ने निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर समय रहते हमें छत की जर्जर हालत की जानकारी दी जाती, तो यह हादसा टल सकता था। सरकार के पास बजट की कमी नहीं है, लेकिन समस्या से अवगत कराना आवश्यक है। यह दुर्घटना स्पष्ट रूप से प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। घटना में घायल हुई 10वीं की छात्रा संजना गिरी ने बताया कि हादसे में सिर पर चोट लगने से टांके आए हैं। राज्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्ची का सिटी स्कैन कराया जाए और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही डॉक्टर को निर्देशित किया जाए कि बारिश के मौसम में टांकों की नियमित जांच की जाए।
राज्यमंत्री गौर ने यह भी कहा कि छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएं। यदि बच्ची को चलने में परेशानी हो रही है, तो तीन पहिया वाहन की व्यवस्था के लिए कलेक्टर को आवेदन दिलवाया जाए और आवश्यक आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर सुरेंद्र घोटे, पार्षद नीरज सिंह, बी. शक्तिराव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर सीधी और गुना एसपी को हटाने के दिये निर्देश

    जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को किया निलंबित लापरवाह अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग का अधिकार नहीं प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को परखने सीधी में किया औचक निरीक्षण…

    Read more

    विश्व वानिकी दिवस पर लें वनों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से वनों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होंने…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?