Ro no D15139/23

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जशपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की ली सलामी गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मुख्य अतिथि ने शहीद जवानों के परिजनों को शॉल, श्रीफल देकर किया सम्मानित
25 विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
झांकी में प्रथम स्थान महिला एवं बाल विकास विभाग
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान जूनियर वर्ग में देव पब्लिक स्कूल एवं सीनियर वर्ग में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को मिला
परेड में सीनियर एन.सी.सी. एन.ई.एस. और जूनियर कल्याण आश्रम को प्रथम स्थान

  77वें गणतंत्र दिवस समारोह जशपुर जिले में देशभक्ति की भावना और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया कर परेड की सलामी ली। उन्होंने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर जशपुर विधायक  रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष  अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष  गंगा राम भगत, कलेक्टर  रोहित व्यास, डीआईजी  लाल उमेद सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं नागरिकगण उपस्थित थे। मंत्री  जायसवाल ने 56 वीर शहीद जवानों के परिजनों से पूरी आत्मीयता से मिले और उनका हाल-चाल जाना और शॉल श्री फल देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
                        मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने इस दौरान जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए गए। इस अवसर पर उत्कृष्ठ कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें जिला कार्यालय, राजस्व विभाग, जनसंपर्क विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगर सेना, मत्स्य विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, नगर पालिका परिषद जशपुर, नगर पंचायत कोतबा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, श्रम विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, छ.ग. राज्य पावर वितरण कंपनी लिमि., आबकारी विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुश चिकित्सा विभाग, स्वयंसेवक जशपुर सहित कुल 25 विभाग के लगभग 141 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों के प्रदर्शन ने सबका मन मोहाः-
                   सांस्कृतिक कार्यक्रम जूनियर में देव पब्लिक स्कूल जशपुर प्रथम, साउथ पांईट इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर द्वितीय और जशपुरांचल इंग्लिश मिडियम स्कूल जशपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम सीनियर में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा.विद्यालय जशपुर, द्वितीय संत जेवियर शांति भवन हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम उ.मा.विद्यालय जशपुर, तृतीय शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि. जशपुर को मिला। परेड सीनियर में एन.सी.सी. एन.ई.एस.महाविद्यालय जशपुर प्रथम, नगर सेना महिला जशपुर द्वितीय, छ.ग. पुलिस बल पुरुष जशपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार परेड जूनियर में कल्याण आश्रम जशपुर प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर द्वितीय और बैण्ड दल संत जेवियर्स शांति भवन जशपुर तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।
                         झांकी में महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रथम, स्वास्थ्य विभाग को द्वितीय और आदिम जाति कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग को संयुक्त रूप तीसरा स्थान मिला। झांकी में वन विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के  और पर्यटन संबंधित झांकी शामिल थे। इस दौरान मंच का संचालन प्रो. डी.आर. राठिया और जयेश सौरभ टोपनो द्वारा किया गया।
  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प में रायपुर के साधु संत महंतो की उपेक्षा की गूंज विहिप के बैठक में होगी

    रायपुर आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी