Ro no D15139/23

77 वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट परिसर में फहराया तिरंगा झंडा कलेक्टर निवास में भी मनाया गया गणतंत्र दिवस

 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर  रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत मौके पर मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया और देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कलेक्टर  व्यास ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के पश्चात मंत्रणा सभा कक्ष में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर  रोहित व्यास ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका में निहित समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को व्यवहार में उतारना प्रत्येक शासकीय सेवक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया गया प्रत्येक शासकीय कार्य संविधान की भावना को सशक्त करता है और यही सच्ची राष्ट्र सेवा है।
     इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य आम नागरिकों को सुशासन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही सिविल सेवकों का प्रमुख कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें राष्ट्र प्रेम और एकता का संदेश स्पष्ट रूप से झलका। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर  प्रशांत कुशवाहा,  हरिओम द्विवेदी सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर निवास में भी मनाया गया गणतंत्र दिवस –
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में भी तिरंगा झंडा फहराया। साथ ही मौके पर मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का सम्मान व्यक्त किया। कलेक्टर  व्यास ने इस अवसर पर सभी कर्मियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी सहित कलेक्टर निवास में कार्यरत कर्मचारी गण मौजूद रहे।
  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!