Ro no D15139/23

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा : मंत्री टंकाराम वर्मा

*उपार्जन केंद्रों में शेडयुक्त चबूतरा निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, लगभग 2 करोड़ रुपये के नवीन विकास कार्यों को मिली स्वीकृति*

रायपुर, 29 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकाराम वर्मा ने मंगलवार को बलौदाबाजार जिले के प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के अंतर्गत आने वाले छह धान उपार्जन केंद्रों में शेडयुक्त कंक्रीट चबूतरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य ग्राम देवरी, सलोनी, करमदा, रसेड़ा, भरसेला एवं लटुआ के उपार्जन केंद्रों में किया जाएगा, जिसकी प्रति केंद्र लागत 21.80 लाख रुपये के है।

श्री वर्मा ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास हेतु लगभग 2 करोड़ रुपये के नवीन कार्यों की स्वीकृति भी प्रदान की। इसके अंतर्गत ग्राम सोनपुरी, बोईरडीह, बेमेतरा, धंवई, भाठागांव, सलोनी, देवरी एवं शुक्लाभांठा में प्रत्येक स्थान पर चेक डेम निर्माण हेतु 20-20 लाख रुपये तथा ग्राम बुड़गहन में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चहुँमुखी विकास कार्य निरंतर जारी है। राज्य सरकार आमजन के कल्याण एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा और विकास की गति में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य और संगीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव, जिला अध्यक्ष श्री आनंद यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

      सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभ रायपुर, 20 अगस्त 2026/ माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले…

    Read more

    सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह

      रायपुर, 20 अगस्त 2026/ बस्तर जो कभी नक्सल हिंसा के लिए जाना जाता था, आज बदलाव और विकास की कहानी लिख रहा है। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत नेतानार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ