Ro no D15139/23

Mismatched Season 4: खत्म हुआ इंतजार, डिंपल-ऋषि की लव स्टोरी के आखिरी चैप्टर की शूटिंग शुरू

Mismatched Season 4: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. शो के चौथे और आखिरी सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसकी जानकारी खुद रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली ने सेट से एक फन वीडियो शेयर करके दी. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई. खास बात यह है कि सीजन 4 के साथ डिंपल और ऋषि की खूबसूरत जर्नी भी अपने फाइनल चैप्टर तक पहुंच जाएगी.

Mismatched Season 4 Shooting: रोहित सराफ ने वीडियो शेयर कर बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

रोहित सराफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्राजक्ता कोली के साथ एक वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया. वीडियो में दोनों सेट पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. आखिर में दिखाई देने वाला क्लैपबोर्ड साफ बता देता है कि की शूटिंग शुरू हो चुकी है. वीडियो शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा, “DimpShi फैंस, मेरे पास आपके लिए कुछ है.”

इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और कमेंट सेक्शन में लोग नए सीजन का इंतजार जताने लगे.

Mismatched Season 4 Story: डिंपल और ऋषि की लव स्टोरी का होगा एंड

‘मिसमैच्ड सीजन 4’ इस पॉपुलर सीरीज का आखिरी सीजन होगा. यानी इस बार फैंस को डिंपल और ऋषि की कहानी का फाइनल चैप्टर देखने को मिलेगा. प्यार, नोकझोंक, दोस्ती और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरी उनकी जर्नी अब अपने अंत तक पहुंचेगी.

Mismatched Season 4 Cast and Release: कौन-कौन आएगा नजर, कब होगी रिलीज?

‘मिसमैच्ड सीजन 4’ में रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली के अलावा अहसास चन्ना, तारुक रैना, मुस्कान जाफरी, अभिनव शर्मा, विद्या मालवड़े और रणविजय सिंघा भी अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे. बता दें कि यह सीरीज संध्या मेनन की साल 2017 में आई किताब ‘व्हेन डिंपल मेट ऋषि” पर आधारित है. इसका पहला सीजन साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था.

फिलहाल मेकर्स ने ‘मिसमैच्ड सीजन 4’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, इसलिए फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा.

  • Related Posts

    शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

    महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान एक खास संगीत वीडियो तैयार कर रहे हैं. अब सलमान खान भी इस वीडियो से जुड़ गए हैं. एआर…

    Read more

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ