Ro no D15139/23

श्रद्धालुओं के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, 108 कलशों से हुआ दिव्य महाअभिषेक

रायपुर (IMNB NEWS AGENCY) देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के गायत्री नगर, शंकर नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का पारंपरिक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य महाअभिषेक एवं स्नानोत्सव श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर “जय जगन्नाथ” के जयघोष, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक वातावरण से गुंजायमान रहा।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का 108 पवित्र कलशों के जल से महाअभिषेक कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

 

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि देव स्नान पूर्णिमा भगवान श्री जगन्नाथ की दिव्य लीलाओं का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ सबको समान दृष्टि से अपनाने वाले लोकदेवता हैं और उनकी कृपा से समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सेवा की भावना का विस्तार होता है।

 

उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाअभिषेक के पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा 15 दिनों तक ‘अनवसर’ में रहेंगे। इस अवधि में भगवान विश्राम एवं उपचार करेंगे तथा इसके उपरांत नवयौवन दर्शन के बाद विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा का शुभारंभ होगा।

 

मंदिर में आयोजित स्नानोत्सव के दौरान वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान के दिव्य स्नानोत्सव के दर्शन किए तथा महाप्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य अनुभव किया। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं विद्युत सज्जा से अलंकृत किया गया था, जिससे भक्तिमय वातावरण और भी दिव्य प्रतीत हो रहा था।

 

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं को देव स्नान पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का संचार होता रहे।

 

इस अवसर पर जगन्नाथ सेवा समिति के पदाधिकारी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा—आर्थिक कठिनाई के कारण किसी छात्रा की पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए छात्रवृत्ति और रोजगारपरक प्रशिक्षण से युवाओं को जोड़ने कलेक्टर ने दिए निर्देश

      धमतरी, 17 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के शासकीय महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक लेकर उच्च शिक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति योजनाओं…

    Read more

    कुरूद में बनेगा नवीन पशु चिकित्सालय भवन, स्टाफ क्वार्टर की भी होगी सुविधा

      शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा , क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।” धमतरी, 17 अगस्त 2026। जिले के कुरूद नगर में पशुपालकों को बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान