Ro no D15139/23

विधायक उसेण्डी ने मुलमुला से धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ

*रायपुर 15 नवंबर 2025/* खरीफ विपणन वर्ष 2025 अंतर्गत कोंडागांव जिले के मुलमुला धान खरीदी केन्द्र से बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम मुलमुला स्थित उपार्जन केन्द्र में विधायक सुश्री उसेण्डी ने धान बेचने वाले किसान को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही उनका शाल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान भी किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित रहीं।
विधायक सुश्री उसेण्डी ने कार्यक्रम धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर सभी किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया हैं और पारदर्शी ढंग से धान खरीदी हेतु सभी तैयारियां की गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा किसान आर्थिक रूप से संपन्न हों, इसके लिए किसानों के हित में किसान्न किसान निधि योजना सहित कई योजनाएं संचालित है। आप सभी इसके प्रति जागरूक हों और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत 15 नवंबर से शुरू हो गई। इसी क्रम में जिले के 67 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य का प्रारंभ हो गया है। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शासन द्वारा ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान अपने घर पर ही मोबाईल एप टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटा सकते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, जनपद सदस्य श्रीमती लालमती देवांगन, श्री जीतु सुराना एवं विभिन्न गांव के सरपंचगण सहित एसडीएम तहसीलदार , खाद्य अधिकारी सहकारिता विभाग के अधिकारी सहित खरीदी केन्द्र के समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मिशन उत्कर्ष के तहत बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक कमजोर परीक्षा परिणाम, फर्जी पंजीयन और अनियमितताओं पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह शिक्षा का मंदिर है स्कूल, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    रायपुर, 10 जून 2026/ जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने आज रेडक्रॉस भवन रायपुर में जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों…

    Read more

    जल जीवन मिशन के तहत 6 गांवों की 4 एजेंसियों का अनुबंध निरस्त ईएमडी राशि राजसात, भविष्य में एजेंसियों की निविदाओं में भाग लेने पर रोक

    रायपुर 10 जून 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देष पर जल जीवन मिषन में दिए गए कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने पर 6 ग्रामों के अनुबंधों को निरस्त…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी