Ro no D15139/23

‘तुम्हारे जैसे गुंडे को…’, कैमरे के सामने भिड़ गए एमएलसी अजय सिंह और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

लखीसराय । बिहार के लखीसराय में मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला हो गया. जानकारी के अनुसार, विजय सिन्हा को सूचना मिली थी कि नदियावां इलाके में उनके समर्थकों को वोट डालने से रोका जा रहा है. वह स्थिति जानने मौके पर पहुंचे तो वहां आरजेडी समर्थक उग्र हो गए.
विजय सिन्हा की गाड़ी पर गोबर और पत्थर फेंके गए. उस समय वह गाड़ी से उतरकर लोगों से बात कर रहे थे. सुरक्षा बलों ने तुरंत उन्हें गाड़ी में बैठाया और काफिले को आगे बढ़ाने की कोशिश की. इसी बीच आरजेडी एमएलसी अजय सिंह मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच कैमरे पर जमकर बहस हुई.
एमएलसी अजय सिंह पर लगया शराब पीने का आरोप
विजय कुमार सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया, जबकि अजय सिंह ने आरोपों से इनकार किया. मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात को काबू में किया और मतदान प्रक्रिया को दोबारा सामान्य कराया. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. विजय सिन्हा का आरोप है कि राजद के गुंडे लोगों को डराकर वोट डालने से रोक रहे हैं. उनके काफिले पर पत्थर और चप्पलें फेंकी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ नंबर 404 और 405 पर अतिपिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को धमकाकर भगा दिया गया है.
विजय कुमार सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक पर निशाना साधा
इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय के पुलिस अधीक्षक पर निशाना साधा. बता दें, डिप्टी सीएम मतदान का निरीक्षण करने निकले थे, तभी आक्रोशित लोगों ने उनके काफिले पर गोबर और पत्थर फेंके. इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा.

  • Related Posts

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    एक समझौता, तीन देश और बदलता पश्चिम एशिया. सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच मक्का में हुआ नया रक्षा समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ…

    Read more

    बैंक के बाहर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, घर पहुंचकर बहन को भी मारी गोली, फिर खुद दी जान, वीडियो में देखें पूरी घटना

    Pragya Mishra Murder Case : लखनऊ के गोमती नगर में गुरुवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया. आलमबाग के श्रृंगार नगर की रहने वाली दिव्या मिश्रा गोमती नगर स्थित एक बैंक के…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल