देश को विकसित बनाने की प्रतिबद्धता पर आधारित है 2024 की मोदी गारंटी- अशोक साहू

*सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर सभी वर्गों का होगा उत्थान-भाजपा*

*2029 तक एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के रूप में देश बनेगा विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति-भाजपा*

कवर्धा. जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के अपने जनघोषणा पत्र को मोदी की गारंटी-2024 नाम दिया है, क्योंकि मोदी की गारंटी की सभी वादे केंद्र की सरकार ने पूरे किए है। आज देश ही नहीं छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ी थी, जिस पर जनता ने विश्वास किया और कांग्रेस की कुशासन वाली भूपेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका। इस बार भी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता केंद्र की मोदी गारंटी पर विश्वास करते हुए यहां छत्तीसगढ़ में डबल इंजन वाली सरकार बनाकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगी। विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी की अधिकांश वादों को विष्णुदेव सरकार ने पूरा कर दिया है। भाजपा घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा करने का नाम ही मोदी की गारंटी है।

जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि सबका साथ-सबका साथ के मूत्र मंत्र के साथ केंद्र की मोदी सरकार 10 साल तक एक नए भारत को गढ़ने का काम किया है। यही वजह रही है कि कोरोनाकाल के आपदा काल और वैश्विक मंदी के बावजूद देश को विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बनाने का ऐतिहासिक काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। आने वाले 2029 तक देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 25 करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।

श्री साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती केंद्र की कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार का इस कदर पूरी व्यवस्था में फैला हुआ था कि विकास के लिए राज्य में आने वाले पैसे की लूट मचती थी। यूपीए की सरकार में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से खोखली हो गई थी। लेकिन मोदी की सरकार ने सरकार ने हर वर्ग के लिए बनाई गई जनकाल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में पारदर्शिता का ऐसा सिस्टम विकसित किया, जिसमें भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं बची है। आज हर योजना के लाभार्थी के खाते में सीधे पैसा जाता है। लेकिन जब यही कांग्रेस की सरकार थी, जनता के पैसे को हड़पने का काम इनके नेता करते थे। पीएम मोदी की भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर कांग्रेस और इसके इंडी गठबंधन के दल अपने झूठे जनघोषणा पत्र से फिर से जनता को झांसे में लेने के लिए कुचक्र रच रहे हैं। लेकिन जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन दलों के झूठे जनघोषणा पत्र को नाकार देगी और मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए पीएम मोदी को 400 पार सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। यहां छत्तीसगढ़ में भी भाजपा 11 की 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मां दुर्गा की पूजा अर्चना

*धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ कन्याओं को कराया भोजन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना* रायपुर, 06 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया ग्राम…

विश्व स्वास्थ्य दिवस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की

रायपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्यावरण वाटिका का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्यावरण वाटिका का किया लोकार्पण

रिंकी यादव अपनी मेहनत और हुनर से बनी कामयाब छिंद कांसा की बनाती है सुंदर टोकरी

रिंकी यादव अपनी मेहनत और हुनर से बनी कामयाब छिंद कांसा की बनाती है सुंदर टोकरी

राज्य में सुशासन की नई पहल जिले में 8 अप्रैल से ‘सुशासन तिहार-2025’ का होगा शुभारंभ

राज्य में सुशासन की नई पहल जिले में 8 अप्रैल से ‘सुशासन तिहार-2025’ का होगा शुभारंभ

अपना स्टार्टअप शुरू करने हेमल को मिला लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का लोन

अपना स्टार्टअप शुरू करने हेमल को मिला लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का लोन