Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में वृद्धा पेंशन स्वीकृत होने से मोहम्मद मुस्तकीम उत्साहित, जताया मुख्यमंत्री का आभार

अम्बिकापुर 26 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत अनेक लोगों को वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान मिल रहा है। लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम डहौली निवासी 61 वर्षीय मोहम्मद मुस्तकीम भी ऐसे ही लाभान्वित नागरिकों में  शामिल हैं, जिन्होंने इस जनसेवी आयोजन में भाग लेकर वृद्धा पेंशन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था।

पेंशन स्वीकृत होने की जानकारी मिलते ही मोहम्मद मुस्तकीम अत्यंत उत्साहित दिखे। उन्होंने बताया कि “मैं कई दिनों से वृद्धा पेंशन की उम्मीद कर रहा था, लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। सुशासन तिहार में आवेदन देने के कुछ ही समय बाद मुझे स्वीकृति की सूचना मिली। अब हर महीने पेंशन मिल पाएगी, जिससे दवाई और जरूरतों का खर्च निकाल सकूंगा।
उन्होंने राज्य सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने, आवेदन करने और तत्काल समाधान प्राप्त करने का अवसर नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। मोहम्मद मुस्तकीम जैसे नागरिकों की संतुष्टि इस अभिनव पहल की सफलता को प्रमाणित करता है।

  • Related Posts

    विधानसभा क्षेत्र विकास योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण 16 अप्रैल को

      अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन के संबंध में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के विधायकों के निज सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, समस्त क्रियान्वयन…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की 80 महिलाओं का दल ‘दिशा-दर्शन’ भ्रमण कार्यक्रम के लिए गुमला रवाना नगर निगम सभापति ने बस को दिखाई हरी झंडी, आजीविका के आधुनिक गुर सीखेंगी समूह दीदियां

      अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन सशक्तिकरण केंद्र के समन्वय से दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत आज जिले की स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब