Ro no D15139/23

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु वॉक इन इन्टरव्यू का होगा आयोजन

अम्बिकापुर 26 मई 2025/ जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों ब्रम्हपारा विकासखण्ड अम्बिकापुर, देवगढ़ विकासखण्ड सीतापुर, बतौली विकासखण्ड बतौली, लखनपुर विकासखण्ड लखनपुर, धौरपुर विकासखण्ड लुण्ड्रा, नर्मदापुर विकासखण्ड मैनपाट, उदयपुर विकासखण्ड उदयपुर, केशवपुर विकासखण्ड अम्बिकापुर, सोहगा विकासखण्ड अम्बिकापुर, राजापुर विकासखण्ड मैंनपाट, बिलासपुर विकासखण्ड बतौली एवं निम्हा विकासखण्ड लखनपुर के लिए विभिन्न पदों पर अस्थायी रूप से संविदा नियुक्ति हेतु अहर्ताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से  वॉक इन इन्टरव्यू हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तवेज स्व-प्रमाणित संलग्न कर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर  में निर्धारित तिथि व समय पर वॉक इन इन्टरव्यू में स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। विलंब से प्राप्त होने वाले तथा अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन मान्य नहीं होंगे। वॉक इन इन्टरव्यू हेतु निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 11 जून 2025 को प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक पंजीयन की कार्यवाही की जाएगी, जिसके पश्चात दोपहर 02ः00 बजे से दस्तावेज सत्यापन, पात्र-अपात्र का का प्रकाशन, दावा- आपत्ति, अंतिम पात्र-अपात्र का प्रकाशन किया जाएगा। इसी प्रकार 12 जून को प्रातः 10 बजे से डेमो एवं 13 जून को साक्षात्कार आयोजित होगा। इससे सम्बंधित विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट  www.surguja.gov.in    पर उपलब्ध है।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!