Ro no D15139/23

अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय ने कहा कि भारत सरकार कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना अन्तर्गत राज्य में एग्रीस्टैक परियोजना अन्तर्गत डिजिटल फसल सर्वेक्षण रबी वर्ष 2026 का कार्य 1 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। जिसके तहत जिले के 690 ग्राम को जियो रिफरेंसिंग किए जा चुके है। जिले के सभी ग्रामों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण रबी वर्ष 2026 का कार्य करने हेतु सर्वेयरों की नियुक्ति करने के निर्देश है। बैठक में स्वामित्व योजना की समीक्षा की गई। इसके अन्तर्गत जिले में 80042 अधिकार अभिलेख वितरण किया जाएगा। इसे अंतर्गत जिले में 1068 अधिकार अभिलेख वितरण किया जा चुका है।
राजस्व निरीक्षकों द्वारा बताया गया कि 81 ग्रामों का मैप-2 सुधार कर तैयार लिया गया है तथा मैप-3 प्राप्त होने के उपरांत अधिकार अभिलेख वितरण किया जाएगा। मैप-2/3 में संशोधन करवाने एवं ग्रामों के मैप-2/3 को स्केनिंग सॉफ्ट कापी या हार्ड ड्राईव सहित मैप स्केनिंग हेतु  केशव पाठक फोटो कापी घड़ी चौक रायपुर मोबाईल नंबर 9770622058 में ले जाने हेतु करने निर्देश दिये गए है। बैठक में नक्शा बंटाकन की समीक्षा की गई है। जिसमें जिला अन्तर्गत नक्शा बटांकन हेतु खसरों 968600 में से खसरों 691152 का नक्शा बटांकन किया गया है तथा जिले का प्रतिशत 71.36 है। बैठक में राजस्व निरीक्षकों को राजस्व निरीक्षक मंडल अंतर्गत आने वाले ग्रामों में शेष 277448 खसरों का रोस्टर बनाकर अतिशीघ्र नक्शा बटांकन 100 प्रतिशत पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में अधीक्षक भू-अभिलेख  सूर्यनाथ कुशवाहा, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख  रामनरेश पटेल व  पुरूषोत्तम धु्रव, वर्क लोड राजस्व निरीक्षक  मुरलीधर शर्मा एवं अन्य राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन, शिक्षा और सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस सृजित

    *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास की सशक्त कहानी* रायपुर 11 अप्रैल 2026/ लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के…

    Read more

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब