Ro no D15139/23

बिहार चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल्स हुए फेल, एनडीए की जीत सुनामी

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे इतिहास खुद को दोहराने लग गया है। इस बार के चुनाव में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है। हाल ही में वोटिंग के बाद से आए तमाम एग्जिट पोल्स में एनडीए को 140-150 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। कुछ ने थोड़ा और आगे बढ़कर 160 तक जीतने का अनुमान लगाया था। मगर, परिणाम कुछ और ही कह रहे हैं, ज्यादातर एग्जिट पोल्स के अनुमान फेल होता दिख रहे हैं।
बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकला एनडीए
बिहार में इस बार मुख्य मुकाबला नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के बीच है। वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में जुटी हुई थी। राज्य में कुल 243 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 122 है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए को करीब-करीब 190 सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में ज्यादातर एग्जिट पोल्स जिनमें एनडीए को 140-150 सीट का अनुमान लगाया था वो सभी गलत साबित हो गए।
इस बार रिकॉर्ड वोटिंग
बिहार चुनाव में इस बार वोटिंग के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। शाम पांच बजे तक 67.14 फीसदी वोटिंग हुई थी। 2000 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 62.57 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, 1998 के लोकसभा चुनाव में 64.6 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो राज्य में सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड था जो इस बार टूट गया है।
बीते 3 चुनावों में गलत साबित हुए थे एग्जिट पोल
पिछले 3 विधानसभा चुनावों (2010, 2015, 2020) के एग्जिट पोल्स के रुझान बताते हैं कि सर्वे एजेंसियां वोटर्स का मूड ठीक से पकड़ नहीं पाईं। 2015 में ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने एनडीए यानी भाजपा+ को बढ़त दी थी, जबकि नतीजों में महागठबंधन (आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस) ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं, 2020 में तस्वीर उलट रही। इस बार कई एजेंसियों ने महागठबंधन की जीत का अनुमान लगाया, लेकिन परिणामों में एनडीए ने 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई। यानी ज्यादातर पोल्स फिर गलत साबित हुए।

  • Related Posts

    आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायपुर प्रेस क्लब एक करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प, जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल एवं निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने किया निरीक्षण

      रायपुर, 9 जुलाई। राजधानी रायपुर के अनुरूप रायपुर प्रेस क्लब को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत…

    Read more

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    उत्तर बंगाल में पहाड़ों की रानी मिरिक को नया अवतार मिलने जा रहा है. मिरिक झील और आसपास के इलाकों को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज