Ro no D15139/23

’’मॉं’’ अभियान : महानदी को संवारने नगरी में उमड़ा जनसमुदाय

*जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर महानदी के किनारे की साफ-सफाई*

धमतरी 23 मई 2025/ महानदी अवेकिंग अभियान ’’मॉं’’ के तहत नगरी में महानदी को संवारने आज सुबह बड़ी संख्या में जनसमुदाय उमड़ा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर महानदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा की जिला प्रशासन के पहल पर यंहा के लोगो की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो रही है। उन्होंने कहा की बड़े ही सौभाग्य की बात है कि लाखों लोगों को जीवन देने वाली महानदी को संवारने का अवसर हमें प्राप्त हुआ है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की जिला प्रशासन की इस मुहिम में अधिक से अधिक लोग जुड़ें और इस अभियान को अंजाम तक पहुचायें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा ने इस कार्य में क्षेत्रवासियों द्वारा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि इस अभियान की शुरूआत कुछ दिनों पहले मंदिर से की गयी है। फरसियां और सामतरा में यहां के लोगों द्वारा श्रमदान कर जो महानदी को स्वच्छ करने का काम किया गया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महानदी के उद्गम स्थल को संवारने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा, जिसके तहत् महानदी में लाईनिंग, विद्युत, सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, बोटिंग, रोपवे आदि कार्य किये जायेंगे। इस कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह छाबड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री महेश गोटा के अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री सूरजसिंह परिहार, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव, एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस के जवान, महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें, एनसीसी, स्काउट गाईड और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
*जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर, एसपी और ग्रामीणों ने कुण्ड निर्माण के लिए किया भूमिपूजन*

ग्रामीणां को निस्तारी सुविधा प्रदान करने के लिए महामाई मंदिर परिसर के समीप कुण्ड निर्माण हेतु आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, जनपद अध्यक्ष श्री महेश गोटा सहित कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव के अलावा पूर्व विधायक पिंकी शिवराज ध्रुव, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है उक्त भूमि वन विभाग की है, जिसका पट्टा ग्राम समिति को दिया गया है। मंदिर परिसर में निर्मित कुण्ड का उपयोग आमजनों द्वारा निस्तारी के लिए किया जाता है। इस कुण्ड के बन जाने मंदिर के अंदर के कुण्ड को उपयोग में नहीं लाया जायेगा। इस मौके पर उपस्थितों ने महानदी बचाने की शपथ भी ली।

  • Related Posts

    पशु सखियों ने सीखा आधुनिक पशुपालन का व्यवहारिक ज्ञान शैक्षणिक भ्रमण बना ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का माध्यम

    धमतरी, 27 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, धमतरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रेरक अवसर…

    Read more

    तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल

    धमतरी, 27 जुलाई 2026/ तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला (Azolla) को अक्सर लोग साधारण जलीय वनस्पति समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच