राजीव गांधी पीजी कॉलेज और मुहिम फाउंडेशन के बीच एमओयू, छात्रों में नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर, 07 अगस्त 2025/ राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी एक्शन एंड ट्रांसफॉर्मेशन, रायपुर के बीच आज एक गैर-आर्थिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। यह समझौता युवाओं को 21वीं सदी की आवश्यक दक्षताओं से लैस करने, सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने और छात्र नेतृत्व को संस्थागत रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

समझौते के अंतर्गत महाविद्यालय में सामुदायिक सहभागिता प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी, जो छात्रों को नेतृत्व, संवाद, नवाचार, समस्या समाधान और सामाजिक उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित करेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने अकादमिक जीवन को समाज से जोड़ने और सामाजिक सरोकारों से सीधे जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए वैल्यू-एडेड और सर्टिफिकेशन कोर्सेस की शुरुआत की जाएगी, जिससे उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी। छात्र नेतृत्व में एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट्स संचालित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान प्रस्तुत करना होगा। लीडरशिप वर्कशॉप, कौशल विकास कार्यक्रम और नीति संवाद जैसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों, संगोष्ठियों के माध्यम से सामाजिक नवाचार को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान समय में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि समाज की आवश्यकताओं से जुड़कर छात्रों को जिम्मेदार नागरिक और स्वरोजगार के लिए तैयार करना भी उतना ही आवश्यक है।

राजीव गांधी महाविद्यालय द्वारा किया गया यह समझौता इस बात का प्रतीक है कि संस्थान न केवल अकादमिक उत्कृष्टता बल्कि सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने, नेतृत्व विकसित करने और उन्हें सामाजिक बदलाव का प्रेरक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 16 फरवरी को 3.78 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

    *ऐतिहासिक पाली महोत्सव के समापन समरोह में होंगे शामिल* रायपुर, 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सोमवार 16 फरवरी को…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना : महानदी महाआरती में हुए शामिल, छत्तीसगढ़ की समृद्धि की प्रार्थना की

    रायपुर 15 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धर्म नगरी राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के भव्य समापन अवसर पर सर्वप्रथम प्राचीन एवं ऐतिहासिक राजीव…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी