परिश्रम से सफलता के पथ पर आगे बढ़ें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान – IMNB NEWS AGENCY

परिश्रम से सफलता के पथ पर आगे बढ़ें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने किया नसरुल्लागंज और शाहगंज में मामा कोचिंग क्लास का शुभारंभ

भोपाल (IMNB).  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहर हो या ग्राम, सभी जगह के बच्चों में प्रतिभा और क्षमता होती है। यदि सही दिशा मिल जाए तो वे चमत्कार कर सकते हैं। परिश्रम से सफलता के पथ पर आगे बढ़ना आसान होता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सीहोर जिले के दो नगर नसरुल्लागंज और शाहगंज में मामा कोचिंग क्लासेस के शुभारंभ समारोह को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मनुष्य ईश्वर का अंश है, अमृत का पुत्र है और अनंत शक्तियों का भंडार समाए हुए हैं। यदि आत्म-विश्वास और अनुकूल वातावरण हो तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थी सफल हो सकते हैं। उन्हें योग्यता के आधार पर सम्मानजनक स्थान अवश्य मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को मनोयोग से अध्ययन करने का परामर्श दिया। नसरुल्लागंज और शाहगंज में नि:शुल्क कोचिंग मिलने से प्रसन्न विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का हर्ष ध्वनि से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दो बालिकाओं कु. अनीता पवार और कु.आयुषी विश्वकर्मा से चर्चा भी की। कार्यक्रम में श्री कार्तिकेय सिंह, श्रीमती निर्मला, श्रीमती प्रतिभा और अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

नरसिंह घाट पर स्नान कर किया पूजन-अर्चन भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रावण के पवित्र माह के दूसरे दिन उज्जैन में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल के दर्शन कर भस्मारती में शामिल…

Read more

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर रही है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा…

Read more

You Missed

पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पशुपालकों के लिए सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पशुपालकों के लिए सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

प्रधानमंत्री ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ को शामिल किए जाने की सराहना की

प्रधानमंत्री ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ को शामिल किए जाने की सराहना की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर रही है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर रही है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

नशे के सौदागरों और उनके तंत्र को करें समाप्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

नशे के सौदागरों और उनके तंत्र को करें समाप्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ गति से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ गति से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल