Ro no D15139/23

सांसद चिंतामणी महाराज ने किया विभागीय स्टॉलों का अवलोकन,

अंबिकापुर 16 फरवरी 2026/  मैनपाट महोत्सव के अवसर पर सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच के संबंध में चर्चा की तथा आमजन तक अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में वीबी राम जी तथा अटल पंचायत डिजिटल केंद्र की जानकारी प्रदर्शित की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे सांसद ने सराहा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्टॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के साथ नशामुक्ति विषय पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। आदिवासी विकास विभाग ने पीएम जनमन योजना सहित जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए पारंपरिक आभूषण, जड़ी-बूटियां एवं उपयोगी सामग्री प्रदर्शित की। कृषि विभाग द्वारा दलहन आत्मनिर्भर मिशन (2025-31) पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। केंद्रीय जेल द्वारा बंदियों के कौशल से निर्मित सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। रेशम विभाग ने रेशम की खेती एवं प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी के साथ निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा हस्तशिल्प के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रदर्शनी तथा वन विभाग द्वारा वन संपदा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए विभागीय अमले को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं और प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम