Ro no D15139/23

सांसद संतोष पाण्डेय ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों में भारी उमंग एवं उत्साह का क्षण
– जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया विदा
सांसद  संतोष पाण्डेय ने आज रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य शासन की महत्वपूर्ण श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों में भारी उमंग एवं उत्साह का क्षण रहा। जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए विदा किया गया।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए सभी तीर्थ यात्रियों को नि:शुल्क ले जाना मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता को प्रदर्शित कराता है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से चौथी बार श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाया गया। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना का प्रदेश के नागरिक लाभ ले रहे है। उन्होंने प्रभु श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के लिए मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने दर्शनार्थियों से बातचीत कर तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर   मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत   किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल   नीलू शर्मा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत   किरण साहू, सदस्य जिला पंचायत   देवकुमार साहू,   कोमल सिंह राजपूत,   खूबचंद पारख,   सचिन बघेल,   भरत वर्मा, कलेक्टर   जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर  प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम   गौतम पाटिल, उप संचालक समाज कल्याण  वैशाली मरडवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?