Ro no D15139/23

सांसद खेल महोत्सव से ग्रामीण अंचल में बढ़ी खेल भावना – फिट इंडिया मूवमेंट को मिला नया आयाम

धमतरी, 07 अक्टूबर 2025।

फिट इंडिया मूवमेंट को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज से सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत हुई। धमतरी जिले के चारों विकासखंडों – रावां (धमतरी), पचपेड़ी (कुरूद), कुकरेल (नगरी) एवं भेंड्री (मगरलोड) में ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीण दर्शकों ने भी पारंपरिक खेलों को पुनः जीवंत होते देख अपने बचपन को याद किया और सांसद महासमुंद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महापौर श्री रामू रोहरा, श्रीमती ज्योति साहू (अध्यक्ष, नगर पंचायत आमदी), श्री विनय जैन, श्री अमन राव, श्रीमती गीतेश्वरी साहू (अध्यक्ष, जनपद पंचायत कुरूद) एवं श्री सतीश जैन (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कुरूद) की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिले के सभी चार विकासखंडों में एक साथ हुए इस शुभारंभ से ग्रामीण खेल संस्कृति में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी एवं सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस खेल महोत्सव की थीम “फिट युवा फॉर विकसित भारत” रखी गई है। प्रतियोगिताओं में युवाओं को 14 से 19 वर्ष एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बांटकर व्यक्तिगत एवं दलगत खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 100 मीटर, 400 मीटर, गेड़ी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गिल्ली डंडा जैसे व्यक्तिगत खेलों के साथ खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकसी जैसे दलगत खेल शामिल हैं।

आने वाले दिनों में क्रमशः 9, 11, 14 एवं 17 अक्टूबर को जिले के विभिन्न संकुलों में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं के पश्चात विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न संकुलों के चयनित खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

विकासखंड स्तर पर संयोजक के रूप में श्रीमती निर्मला सिन्हा (रावां), श्री सुरेश निषाद (पचपेड़ी), श्री वेदराम साहू (भेंड्री, मगरलोड) एवं श्रीमती धनेश सोरी (कुकरेल) की भूमिका उल्लेखनीय रही। इसके साथ ही जिले के व्यायाम शिक्षकों ने निर्णायक के रूप में प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

  • Related Posts

    जिले में चना उपार्जन कार्य अंतिम चरण में, प्रदेश की 40 प्रतिशत से अधिक खरीदी धमतरी से

    कृषक उन्नति योजना के नवीन स्वरूप से दलहन-तिलहन उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 9 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य…

    Read more

    सियादेही में तैयार हुआ ‘लइका घर’: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

    एक ही परिसर में लइका घर, आंगनबाड़ी और विद्यालय की सुविधा; बच्चों के समग्र विकास एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा की अभिनव पहल. धमतरी, 9 जून 2026। किसी भी समाज का…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित