Ro no D15139/23

सांसद खेल महोत्सव का आगाज, युवाओं को मिलेगा पारंपरिक और परंपरागत खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका 20 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2025/  युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक एवं परंपरागत खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय के निर्देश पर संसदीय क्षेत्र सरगुजा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव का शुभारंभ 29 अगस्त 2025, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माननीय सांसद श्री चिंतामणि महाराज द्वारा औपचारिक रूप से किया गया। इसके उपरांत 15 सितम्बर को आयोजित वर्चुअल बैठक में सांसद महोदय की अध्यक्षता में सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रतियोगिता की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

सांसद जी के निर्देशानुसार खेल प्रतियोगिताएं तीन स्तरों में विकासखण्ड, विधानसभा एवं लोकसभा स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इसमें  पारंपरिक खेलः रस्सी कूद, पिटठुल, गेड़ी दौड़, परंपरागत खेलः फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्साकसी, कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं

खेलों का आयोजन महिला एवं पुरुष वर्ग में पृथक-पृथक किया जाएगा तथा इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

खिलाड़ी एवं दल अपने पंजीयन हेतु ऑनलाइन लिंक  www.sansadkhelmahotsav.in  पर जाकर स्वयं एवं साथी खिलाड़ियों का नाम दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 29 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगी।

विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी/दल विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी/दल लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर 2025 के बीच किया जाएगा।

सांसद खेल महोत्सव युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर देने के साथ-साथ क्षेत्रीय खेल परंपराओं को भी बढ़ावा देगा।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!