Ro no D15139/23

स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना मुंगेली जिला चिकित्सालय

*दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्मीद का केंद्र, अन्य जिले सहित दूसरे राज्य के मरीज भी हुए लाभान्वित*

 

रायपुर, 02 जून 2026/ आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और मरीज-केंद्रित उपचार के कारण जिला चिकित्सालय मुंगेली अब न केवल जिले बल्कि आसपास के जिलों और अन्य राज्यों के मरीजों के लिए भी भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय के प्रयासों से जिला अस्पताल का फिजियोथेरेपी विभाग वर्षों पुराने दर्द और शारीरिक अक्षमता से जूझ रहे मरीजों के जीवन में नई उम्मीद जगा रहा है। मुंगेली के गोल बाजार निवासी नकुल साहू, जो लकवा होने के बाद लगभग एक वर्ष तक चलने-फिरने में असमर्थ थे, आज 09 माह की नियमित फिजियोथेरेपी के बाद सामान्य जीवन जी रहे हैं। उनकी यह सफलता उन सैकड़ों मरीजों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो गंभीर बीमारी या चोट के बाद निराश हो चुके थे।

 

इसी तरह मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी आतिश दास, जो पिछले तीन वर्षों से बिस्तर पर थे और चलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, आज जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपी सेवाओं के कारण अपने पैरों पर खड़े होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। वहीं मुंगेली की सरिता बाजपेयी, जो एक वर्ष तक कमर झुकाकर चलने को मजबूर थीं, अब सहज रूप से चल-फिर रही हैं। लोरमी के सारथु राम, जो 5-6 वर्षों से कंधे के असहनीय दर्द से परेशान थे, तथा बलौदाबाजार के रमेश सिंह, जो 08 वर्षों से कमर दर्द से जूझ रहे थे, उन्हें भी फिजियोथेरेपी उपचार से राहत मिली है। इसके अलावा मुंगेली की निशा यादव, जो लिगामेंट ऑपरेशन के बाद घुटनों के दर्द और जकड़न से परेशान थीं, अब सामान्य गतिविधियां करने में सक्षम हैं।

 

*अत्याधुनिक तकनीक से मिल रहा बेहतर उपचार*

 

जिला चिकित्सालय का फिजियोथेरेपी विभाग वर्तमान में अत्याधुनिक मशीनों और आधुनिक उपचार पद्धतियों से सुसज्जित है। यहां सामान्य फिजियोथेरेपी के साथ-साथ एडवांस एक्यूपंक्चर थेरेपी, एडवांस गेट थेरेपी, फायर कपिंग, नॉर्मल कपिंग, फुल बॉडी रिलैक्सेशन थेरेपी, लेजर थेरेपी और पीआरपी थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय ने बताया कि फिजियोथेरेपी के प्रति लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की मेहनत और समर्पण के कारण अनेक मरीजों को नई जिंदगी मिली है।

 

जिला अस्पताल की फिजियोथेरेपी सेवाएं आज उन मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही हैं, जो वर्षों से दर्द, लकवा या शारीरिक अक्षमता से परेशान थे। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ उपचार के कारण मुंगेली जिला चिकित्सालय स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय ने इस उपलब्धि के लिए फिजियोथेरेपी विभाग के प्रभारी डॉ. उत्कर्ष पाठक एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!