Ro no D15139/23

वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु सरगुजा वन मंडल की पहलः खुले एवं असुरक्षित कुओं को किया जा रहा सुरक्षित

अम्बिकापुर 02 जून 2026/  सरगुजा वन मंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वन क्षेत्रों एवं उनके आसपास स्थित खुले एवं असुरक्षित कुओं को सुरक्षित करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। खुले कुएँ वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा साबित होते हैं, जिनमें गिरकर उनकी मृत्यु अथवा गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं।
वन विभाग द्वारा ऐसे खुले एवं असुरक्षित कुओं की पहचान कर उन्हें मजबूत जाली, ढक्कन अथवा अन्य उपयुक्त संरचनाओं से सुरक्षित किया जा रहा है। इस पहल से हाथी, तेंदुआ, हिरण, भालू सहित अन्य वन्यजीवों के कुओं में गिरने की आशंका कम होगी तथा उनके सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
वनमंडलाधिकारी सरगुजा, श्री अभिषेक जोगावत ने बताया कि वन्यजीव प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का अभिन्न अंग हैं। खुले कुएँ वन्यजीवों के लिए एक छिपे हुए खतरे के रूप में कार्य करते हैं। सरगुजा वन मंडल द्वारा ऐसे सभी संवेदनशील स्थलों की पहचान कर चरणबद्ध तरीके से उन्हें सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की अनावश्यक मृत्यु एवं दुर्घटनाओं को रोकना विभाग की प्राथमिकता है तथा उनके लिए सुरक्षित आवास एवं आवागमन का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वन्यजीव संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग से ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!