Ro no D15139/23

फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मनीषा नगारची (रायपुर ब्यूरो )

आरोपियों द्वारा फर्जी मूल निवास प्रमाण प्रत्र बनवाकर असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी करते 171-बी.एन. बीएसएफ में सरकारी नौकरी दिलाने वाले को पकड़ा गया

 

➡️ फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

➡️ अंतर्राज्यीय गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर चरित्र सत्यापन कराने पहुंचे पुलिस कार्यालय जो चढ़े पुलिस के हत्थे

 

➡️ आरोपियों से फर्जी निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कूटरचित प्रमाण पत्र एवं 03 नग मोबाईल को किया गया जप्त

➡️ केंद्रीय बल में 05 अतिरिक्त अंक दिलाने के उद्देश्य से एसआरई जिले का बनवाया गया फर्जी निवास प्रमाण पत्र

 

➡️ आरोपियों के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस किया गया पंजीबद्ध

दिनांक 06.06.2025 को योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह दोनो अपने आपको ग्राम कंतेली का निवासी होना बताते हुये विशाल पिता यशपाल सिंह के चरित्र सत्यापन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पुलिस कार्यालय मुंगेली आये थे उक्त दोनों व्यक्ति एवं उनके द्वारा चाही गयी चरित्र सत्यापन के संबंध में संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) को दिया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के नेतृत्व में साइबर सेल मुंगेली एवं थाना लालपुर पुलिस की विशेष टीम गठित कर सूक्ष्मता से जांच करने का आदेश दिये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा जांच तस्दीक हेतु ग्राम कंतेली पहुंचकर सरपंच प्रतिनिधि, कोटवार एवं गणमान्य लोंगो से जांच पूछताछ किया गया जिन्होंने विशाल पिता यशपाल सिंह नामक का कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहना और न ही इस नाम के व्यक्ति को जानना बतायें, साथ ही संदिग्ध योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह के संबंध में किसी प्रकार का जानकारी नहीं होना बताया गया। संदिग्ध व्यक्ति योगेन्द्र कुमार एवं प्रशांत राजपूत से पृथक-पृथक तथ्यात्मक पूछताछ किये जाने पर क्रमशः अपने-अपने नाम 1. योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी अंडला थाना खैर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) 2. प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष साकिन डौकी थाना डौकी, जिला आगरा (उत्त रप्रदेश) का होना बताये हैं।

संदेही योगेन्द्र एवं प्रशांत से पूछताछ कर कथन लिया गया जो दिनांक 02.06.2025 को उत्तर प्रदेश से आकर बिलासपुर स्थित होटल अम्बे पैलेस में रूके थे, जिन्होंने विशाल पिता यशपाल सिंह को फतेहाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताये और उनकी कूटकरण कर फर्जी तरीके से दस्तावेज ग्राम कंतेली जिला मुंगेली छ.ग. का फर्जी मूल निवास प्रमाण प्रत्र बनवाकर असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी करते 171-बी.एन. बीएसएफ में सरकारी नौकरी में नियुक्ति दिलाया गया है। उक्त ठहरे स्थान में तलाशी लेने पर निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कुटरचित प्रमाण पत्र एवं 03 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से कूटरचित कर पैसे की लालच में दस्तावेज तैयार करना पाये जाने पर थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विधिवत दिनांक 07.06.2025 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजी जा रही है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के पता तलाश जारी है।

केन्द्रीय बलों में कुछ व्यक्तियो के द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर जिनमें आधार, निवास, जाति, प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति हेतु सूचना प्राप्त हुई थी। उल्लेखनीय है कि एसआरई जिले के निवासी होने से केन्द्रीय बलो में भर्ती के दौरान 05 अंक का लाभ प्राप्त होता है, 05 अंक अतिरिक्त प्राप्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के कुछ एसआरई जिले में दुसरे प्रांतो से जिनमें राजस्थान, म.प्र. उ.प्र. के अभ्यर्थी द्वारा एजेटो के माध्यम से निवास प्रमाण पत्र बनाने का रैकेट चला रहा हैं पूर्व में भी इस प्रकार का सूचना प्राप्त हुआ था जिसकी पुष्टि नहीं हुआ था।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना लालपुर, साइबर सेल एवं जिला विशेष शाखा के अधिकारी/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

# crime news

  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प में रायपुर के साधु संत महंतो की उपेक्षा की गूंज विहिप के बैठक में होगी

    रायपुर आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी