Ro no D15139/23

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर निगम अंबिकापुर को मिला सुपर स्वच्छ लीग अवॉर्ड

50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में सुपर स्वच्छ लीग में अंबिकापुर रहा प्रथम
पुनः 5-स्टार का नगर निगम अम्बिकापुर को मिला दर्जा
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया सम्मानित

अम्बिकापुर 17 जुलाई 2025/  छत्तीसगढ़ के नगर निगम पालिका अम्बिकापुर को स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत 50 हजार से 3 लाख की जनसंख्या वर्ग में नगर निगम पालिका अम्बिकापुर को “सुपर स्वच्छ लीग” में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि के लिए आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर नगर निगम को सम्मानित किया। अम्बिकापुर की ओर से यह पुरस्कार अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह के अवसर पर सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, एमआईसी सदस्य श्रीमती श्वेता गुप्ता, कार्यपालन अभियंता संतोष रवि, एसबीएम नोडल अधिकारी रितेश सैनी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश पांडेय, सहायक अभियंता दुष्यंत बजाज एवं प्रशांत खुल्लर, साथ ही स्वच्छता अभियान से जुड़ी स्वच्छता दीदी शशिकला सिन्हा एवं ज्ञानलता कुजूर भी उपस्थित थे।

क्या है सुपर स्वच्छ लीग?
“सुपर स्वच्छ लीग“ भारत सरकार द्वारा उन शहरों के लिए आरंभ की गई एक विशेष लीग है, जो पिछले वर्षों में स्वच्छ सर्वेक्षण में निरंतर असाधारण प्रदर्शन करते आए हैं। यह लीग स्वच्छता मानकों, जनभागीदारी, कचरा प्रबंधन, और सतत सफाई व्यवस्था में श्रेष्ठता प्राप्त शहरों को मान्यता प्रदान करती है।

लगातार 5-स्टार और टॉप पर बना अम्बिकापुर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अतिरिक्त मानदंडों के आधार पर अम्बिकापुर नगर निगम का मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन में अम्बिकापुर ने अपनी श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है। साथ ही, अम्बिकापुर नगर को “गार्बेज फ्री सिटी” अभियान के अंतर्गत पुनः 5-स्टार रेटिंग भी प्राप्त हुई है, जो स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर उच्च प्रदर्शन का प्रमाण है।
गौरतलब है कि सुपर स्वच्छ लीग में शहरों की रैंकिंग नहीं की जाती, बल्कि प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाता है। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में इस विशेष लीग में बने रहने के लिए नगर निकायों को कम से कम 85 प्रतिशत स्कोर हासिल करना होता है और शीर्ष 20 शहरों में स्थान बनाए रखना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “अंबिकापुर की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार आम नागरिकों की सहभागिता और स्वच्छता कर्मियों की मेहनत का परिणाम है।”
नगरीय प्रशासन मंत्री ने भी नगर निगम की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के अन्य नगर निकायों को भी प्रेरणा देगी।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि अम्बिकापुर की जनता, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता टीम की सतत मेहनत का ही परिणाम है कि आज हमारा शहर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ है। यह हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने नगर निगम अम्बिकापुर को “सुपर स्वच्छ लीग“ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा ,यह सम्मान नगर निगम की टीम, स्वच्छता दीदियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
नगर निगम आयुक्त श्री कश्यप ने कहा कि अम्बिकापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था, प्लास्टिक प्रतिबंध, स्वच्छता जागरूकता और पर्यावरणीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अम्बिकापुर की यह राष्ट्रीय उपलब्धि अब छत्तीसगढ़ के अन्य नगर निकायों के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा रही है।
अम्बिकापुर की यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देशभर के शहरों के लिए स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता और नवाचार का प्रेरणास्रोत बन चुकी है।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?