Ro no D15139/23

प्रतिबंधित पॉलिथीन पर नगर निगम जगदलपुर की बड़ी कार्रवाई, 1017 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त और 30 हजार का जुर्माना

नगर निगम जगदलपुर द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त   प्रवीण वर्मा के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग एवं पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
संयुक्त टीम द्वारा ज्योति प्लास्टिक प्रतिष्ठान में छापेमारी की गई, जहाँ से कुल एक हजार सत्रह किलोग्राम (1017 किग्रा) प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आँकी गई है। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दुकान संचालक विजय सिंह यादव के विरुद्ध नियमानुसार 30 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया तथा जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे में लिया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत की गई है। निगम द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा। भविष्य में यदि कोई भी व्यापारी इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध छापेमारी के साथ-साथ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम जगदलपुर ने सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग, भंडारण एवं विक्रय न करें तथा पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाएँ, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे दुकानदार जो प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय कर रहे है उसकी जानकारी निगम को प्रदान करे ,उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा ।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत, कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है

    *भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, रायपुर में पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत से मरीजों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क ठहरने व भोजन की सुविधा* *अब पंडरिया विधानसभा…

    Read more

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त