Ro no D15139/23

दीपावली पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नगर निगम की पहल

चिल्हर विक्रेताओं के लिए हाता ग्राउंड निर्धारित
जगदलपुर । दीपावली पर्व के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए जगदलपुर नगर पालिक निगम ने इस वर्ष एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। निगम ने सड़क के बीच रास्तों पर बैठकर सामान बेचने वाले छोटे चिल्हर विक्रेताओं के लिए एक विशेष स्थान निर्धारित किया है। नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा सभी साधारण चिल्हर विक्रेताओं को सूचित किया गया है कि वे प्रायः सड़क के बीच रास्तों में बैठकर लाई, बताशा, दीया, फल-फूल एवं पर्व से संबंधित सामग्री का विक्रय करते हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था अवरुद्ध होती है और जाम की स्थिति निर्मित होती है।
इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष दीपावली पर्व पर लाई, बताशा, दीया, फल-फूल एवं पर्व से संबंधित सामग्री की बिक्री के लिए हाता ग्राउंड का चयन किया गया है।
निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा ने समस्त चिल्हर विक्रेताओं से अपील की है कि वे इस वर्ष दीपावली पर्व से संबंधित सामग्री का विक्रय केवल निर्धारित स्थान हाता ग्राउंड में ही करें, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व का उत्साह यातायात जाम के कारण फीका न पड़े। यह कदम शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था, सुगम आवाजाही और सुंदरता दोनों के लिए एक सकारात्मक पहल है।

  • Related Posts

    बीजापुर में विकास की नई दस्तक: नियद नेल्लानार , मनरेगा और प्रधान मंत्री आवास से बदल रही 224 गांवों की तस्वीर

      *दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन और शिक्षा, सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस हुए सृजित* *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास…

    Read more

    हज यात्रियों को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

    रायपुर, 11 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा अंबिकापुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने हज…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब