Ro no D15139/23

नाबार्ड की ग्राम दुकान समूह की महिलाओं के जीवन स्तर को बना रही उन्नत

ग्राम दुकान हुनर, कौशल एवं लघु उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त कोशिश
राजनांदगांव 10 फरवरी 2026। IMNB NEWS AGENCY  राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की ग्राम दुकान स्वसहायता समूह की महिलाओं के जीवन स्तर को उन्नत बनाने एवं आर्थिक रूप से उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कारगर साबित हो रही है। राजनांदगांव के पाताल भैरवी मंदिर के पास नाबार्ड की एक ग्राम दुकान  में समूह की महिलाओं के लिए अपने हुनर, कौशल एवं लघु उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त कोशिश की गई है। इस ग्राम दुकान में महिला समूह स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पाद पूजा सामग्री, अचार, पापड़, मुरकू, नड्डा, बिजौरी, मुरब्बा, मोमबत्ती, अगरबत्ती, साबुन, जिमिकंद, फूल, मशरूम, कपड़ा, अन्य खाद्य सामग्री, विभिन्न तरह के मसाले, दोना पत्तल, डेकोरेशन आइटम्स, घरेलू सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हंै। महिला समूह अपने उत्पादों की पैकेजिंग कर ग्राम दुकानों के माध्यम से विक्रय कर रही हैं। ग्राम दुकान की संचालिका निशा मंडावी ने बताया कि पाताल भैरवी मंदिर के निकट होने के कारण समूह की महिलाओं के उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। ग्राम दुकानों के माध्यम से समूह की महिलाओं को नि:शुल्क एक दुकान मिल गई है, जहां आसानी से वे अपने उत्पादों की बिक्री कर सकती हैं।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार