Ro no D15139/23

नैनो उर्वरकों से खेती में आ रहा बदलाव, किसान अपना रहे आधुनिक कृषि तकनीक कम लागत, बेहतर पोषण और अधिक दक्षता के साथ बढ़ रहा किसानों का रुझान

रायपुर, 02 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य के किसान अब पारंपरिक उर्वरकों के साथ-साथ नैनो तकनीक आधारित उर्वरकों का उपयोग कर खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं, जिससे इन उर्वरकों के प्रति किसानों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगतिशील किसान नैनो उर्वरकों के सफल प्रयोग के माध्यम से अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। सरगुजा जिले के प्रगतिशील कृषक श्री शंकर लाल गुप्ता ने अपने कृषि क्षेत्र में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर बेहतर अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक सलाह के आधार पर अपनाई गई इस तकनीक से फसलों की वृद्धि बेहतर हुई है तथा पौधों का विकास अधिक स्वस्थ एवं सुदृढ़ दिखाई दे रहा है।

किसानों का कहना है कि नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी विशेषता उनका आसान परिवहन एवं भंडारण है। जहां पारंपरिक उर्वरकों के लिए बड़ी मात्रा में बोरियों के परिवहन और रखरखाव की आवश्यकता होती है, वहीं नैनो उर्वरकों की छोटी बोतलों को आसानी से खेत तक पहुंचाया जा सकता है। इससे समय, श्रम और परिवहन लागत में उल्लेखनीय कमी आती है।

विशेषज्ञों के अनुसार नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का छिड़काव सीधे फसलों पर किया जाता है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण अधिक प्रभावी ढंग से होता है। इससे उर्वरकों की उपयोग दक्षता बढ़ती है और फसलों को आवश्यक पोषण समय पर प्राप्त होता है। साथ ही पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में इनके अपव्यय में भी कमी आती है।

नैनो उर्वरकों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक संतुलित पोषण प्रबंधन को बढ़ावा देती है तथा कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने में सहायक है।

राज्य सरकार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग, उनके लाभ तथा वैज्ञानिक खेती की नवीन पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे प्रदेश में आधुनिक एवं स्मार्ट कृषि को बढ़ावा मिल रहा है और किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!