Ro no D15139/23

नरसिंह जयंती 2026: आज करें इस चमत्कारी आरती और मंत्रों का पाठ

Narasimha Jayanti Aarti: नरसिंह जयंती का पावन दिन भगवान नृसिंह की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन विधि-विधान से पूजा, आरती और मंत्रों का जाप करने से भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है. मान्यता है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाती है. ऐसे में आज के दिन विशेष आरती और शक्तिशाली मंत्रों का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

भगवान नरसिंह की आरती

ॐ जय नरसिंह हरे,
प्रभु जय नरसिंह हरे ।
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे,
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे,
जनका ताप हरे ॥
ॐ जय नरसिंह हरे ॥

तुम हो दिन दयाला,
भक्तन हितकारी,
प्रभु भक्तन हितकारी ।
अद्भुत रूप बनाकर,
अद्भुत रूप बनाकर,
प्रकटे भय हारी ॥
ॐ जय नरसिंह हरे ॥

सबके ह्रदय विदारण,
दुस्यु जियो मारी,
प्रभु दुस्यु जियो मारी ।
दास जान आपनायो,
दास जान आपनायो,
जनपर कृपा करी ॥
ॐ जय नरसिंह हरे ॥

ब्रह्मा करत आरती,
माला पहिनावे,
प्रभु माला पहिनावे ।
शिवजी जय जय कहकर,
पुष्पन बरसावे ॥
ॐ जय नरसिंह हरे ॥

श्रद्धापूर्व करें इस मंत्रों का जाप

आपत्ति निवारक नरसिंह मंत्र –

ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥

नरसिंह गायत्री मंत्र –

ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि | तन्नो नरसिंह प्रचोदयात ||

संपत्ति बाधा नाशक नरसिंह मंत्र –

ॐ नृम मलोल नरसिंहाय पूरय-पूरय

ऋण मोचक नरसिंह मंत्र –

ॐ क्रोध नरसिंहाय नृम नम:

  • Related Posts

    जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के शुभ अवसर पर भेजें भक्तिमय शुभकामना संदेश, घर-घर पहुंचे महाप्रभु का आशीर्वाद

    Happy Jagannath Rath Yatra 2026: यानी 16 जुलाई को हर साल की तरह पूरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ होने वाली है. यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी,…

    Read more

    बच्चे नहीं खाते सब्जियां? ट्राई करें ये 7 क्रिएटिव रेसिपीज, बिना नखरे किए खाएंगे हर निवाला

    Kids Healthy Food Ideas: बच्चों को सब्जियां खिलाना लगभग हर माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती होती है. कई बच्चे हरी सब्जियां देखते ही मुंह बना लेते हैं या प्लेट से…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत