Ro no D15139/23

ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल जमनीपाली में 77वें गणतंत्र दिवस पर नरेश जायसवाल ने किया ध्वजारोहण

बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कोरबा। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल (इंग्लिश मीडियम) जमनीपाली, कोरबा में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नरेश जायसवाल (प्रान्त प्रमुख, वनांचल शिक्षा सेवा न्यास छत्तीसगढ़, विद्या भारती) ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर  अर्जुन सिंह पटेल (जिला प्रतिनिधि, कोरबा जिला) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन जीत लिया।

मुख्य अतिथि  नरेश जायसवाल ने अपने संबोधन में सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के बच्चे देश के भविष्य और जिम्मेदार नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि अनेक महापुरुषों के बलिदान और संघर्ष के कारण ही हमारा देश स्वतंत्र हुआ और वर्ष 1950 में संविधान लागू हुआ, जिसकी स्मृति में हम प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस मनाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमारे सैनिक दिन-रात तत्पर रहते हैं, वहीं देश के अंदर भी अनेक चुनौतियां हैं, जिनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। श्री जायसवाल ने सोशल मीडिया के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उपयोग समाज को आगे बढ़ाने के लिए होना चाहिए, न कि उसे नुकसान पहुंचाने के लिए। बच्चों को मोबाइल का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करना चाहिए।

अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने कहा कि भारत पुनः ज्ञान के क्षेत्र में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्राचीन काल में हमारा देश विश्व गुरु और “सोने की चिड़िया” कहलाता था। उस गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए हम सभी को मिलकर ईमानदारी और परिश्रम के साथ कार्य करना होगा। कार्यक्रम उत्साह, देशभक्ति और अनुशासन के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ

    *मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया उद्घाटन* *ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता वाली बिजली, लगभग 5 हजार लोगों को होगा लाभ* रायपुर 06 अप्रैल 2026 / प्रदेश सरकार द्वारा…

    Read more

    बस्तर की गर्भवती माताओं के लिए वरदान बनी जिला प्रशासन की पहल  अब निःशुल्क अल्ट्रासाउंड से सुरक्षित होगा प्रसव

    जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….