Ro no D15139/23

नेशनल लोक अदालत 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई संपन्न

 

 जशपुरनगर 24 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 09 मई 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर, जिला जशपुर में किया जाएगा।
माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्षता में 09 मई 2026 को होने वाले आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला न्यायालय जशपुर एवं अधीनस्थ न्यायालयों के मध्य आज दिनांक 24 अप्रैल को जिला न्यायालय के विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में फिजिकल व वर्चुवल के माध्यम से बैठक संपन्न हुई।
उक्त फिजिकल व वर्चुवल बैठक में  संतोष कुमार तिवारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, पत्थलगांव, भानू प्रताप सिंह त्यागी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी,  बलराम कुमार देवांगन, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, कुनकुरी,  जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी) जशपुर,   सरोजनी जर्नादन खरे जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश  सुमन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर, कु० श्वेता बघेल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर,  नरेन्द्र कुमार तेंदुलकर, न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ श्रेणी कुनकुरी जिला जशपुर,  अंकिता यदु न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी बगीचा, जिला जशपुर, कु० श्वेता अवस्थी, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी पत्थलगांव, जिला जशपुर, कु. दिव्या गोयल न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी जशपुर, कु, चौताली खांडेकर, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ प्रथम श्रेणी जशपुर, कु. पूनम नशीने न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ द्वितीय श्रेणी जशपुर, एवं कु. नेहा तिर्की, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ तृतीय श्रेणी जशपुर, उपस्थित रहे।
राजस्व न्यायालयों में समस्त अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा राजस्व मामले भू-अर्जन, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा एवं अन्य राजस्व मामलों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में किया जावेगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, शमनीय मामले, बैंक के वसूली, नगर पालिक निगम, दूरसंचार विभाग के वसूली योग्य एवं न्यायालय के लंबित प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जावेगा।
जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराना चाहते हैं, वे पक्षकार अपने प्रकरण को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी, तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा एवं तालुका विधिक सेवा समिति पत्थलगांव में संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू

      परियोजना का कार्य 58 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी है रायपुर, 13 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के गौरेला-बिलासपुर नेशनल हाईवे -45 पर यातायात पूरी तरह चालू है और जहां…

    Read more

    मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

      दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें रायपुर, 13 अगस्त 2026/ मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां