Ro no D15139/23

नेशनल लोक अदालत का 10 मई को होगा आयोजन

अम्बिकापुर 08 मई 2025/  नेशनल लोक अदालत 10 मई 2025 को आयोजित किया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत आने वाले समस्त न्यायालयों में हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके सम्बन्ध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के.एल. चरयाणी ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों के मध्य के विवादों का आपसी सहमति एवं समझौते से निपटारा किया जाना है। जिससे कि पक्षकारों के मध्य आपसी मन-मुटाव का अंत हो तथा उनके मध्य मधुर संबंध स्थापित हो सके।नेशनल लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, व्यवहार प्रकरण, चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण तथा पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रकरणों के साथ-साथ दुर्घटना संबंधी दावा, मजदूरों से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, राजस्व प्रकरण, विद्युत एवं पानी बिल चोरी प्रकरण, वन अधिनियम संबंधी प्रकरण, जैसे प्री-लिटीगेशन के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी सहमति के माध्यम से किये जाने हेतु नेशनल लोक अदालत एक उपयुक्त मंच है। हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत की व्यापकता समझाते हुए उन्होंने बताया कि पक्षकार अपने मामलों का निराकरण आपसी सहमति से करने हेतु संबंधित न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के अतिरिक्त वर्चुअल रूप से भी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी उपस्थित हो सकते हैं और इस प्रकार न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए बिना भी अपने मामलों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर करा सकते हैं।लोक अदालत की महत्ता बताते हुए कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण होने पर किसी पक्ष की हार नहीं होती है।उन्होंने आमजनों से अपील किया कि नेशनल लोक अदालत 10 मई 2025 को जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर सरगुजा छ.ग. के अंतर्गत आने वाले समस्त न्यायालयों में जिसमें बाह्य न्यायालय, व्यवहार न्यायालय सीतापुर भी सम्मिलित है, में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल रूप से उपस्थित होकर अपने मामलों का आपसी सहमति के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निपटारा करें।

  • Related Posts

    सरगुजा संभागायुक्त  नरेन्द्र दुग्गा एवं  वीबी-जी राम जी के अपर आयुक्त एस.आलोक द्वारा विकसित

      भारत-जी राम जी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की ली गई संभागस्तरीय समीक्षा बैठक योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियां, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा आगामी कार्ययोजना…

    Read more

    आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

      अम्बिकापुर 21 अगस्त 2026/   आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में फेमेक्स कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत “आपदा से तैयारी – है समझदारी” एवं “सजग नागरिक – सुरक्षित समाज” की थीम पर आपदा…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल