Ro no D15139/23

जिले के प्राथमिक, सामुदायिक तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर डॉ. जे. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन संकल्प लिया। कार्यक्रम का समन्वय जिला चिकित्सालय जशपुर के मनोवैज्ञानिक डॉ. खान अबरार उज़ जमान खान द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम का प्रमुख उददेश्य आमजन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनाव, अवसाद, चिंता तथा नशा सम्बंधित विकारों की शीघ्र पहचान को प्रोत्साहित करना और मानसिक रूप से स्वस्थ व्यवहार एवं जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन संकल्प लिया, जिसमें उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समाज में प्रचारित करने, तनाव या अवसाद से ग्रस्त व्यक्तियों की सहायता करने तथा मानसिक रूप से सशक्त एवं सहायक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा की। डॉक्टरों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा एवं ए.एन.एम. कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी संस्थानों में आई.ई.सी. सामग्री, पोस्टर, बैनर एवं पम्पलेट्स के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रसारित की गई। विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन तकनीक परामर्श की भूमिका और मानसिक रोगों की प्रारंभिक पहचान के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति की कार्यक्षमता पारिवारिक जीवन और सामाजिक समरसता से सीधा संबंध रखता है, तथा समय पर पहचान और उपचार से अधिकांश मानसिक विकारों का प्रभावी प्रबंधन संभव है। कार्यक्रम का समापन मानसिक रूप से स्वस्थ जशपुर के सामूहिक संदेश के साथ हुआ।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?