Ro no D15139/23

गुंगेरी नवागांव में राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ आयोजन

– स्थानीय खाद्य पदार्थों एवं मोटे अनाज मिलेट्स की पोषणीय गुणवत्ता सहित स्वास्थ्य सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति भी किया गया जागरूक
राजनांदगांव 22 सितम्बर 2025। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना डोंगरगांव सेक्टर आरी अंतर्गत ग्राम गुंगेरी नवागांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में राष्ट्रीय पोषण माह एवं साक्षरता के तहत किशोरी बालिकाओं को स्थानीय खाद्य पदार्थों एवं मोटे अनाज (मिलेट्स) की पोषणीय गुणवत्ता के संबंध में जानकारी दी गई। यूनिसेफ के श्री कोमल लहरे ने स्थानीय खाद्य पदार्थों एवं उनकी पोषणीय गुणवत्ता सहित मोटे अनाज और मिलेट्स के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। एनीमिया के कारण और एनीमिया से बचाव स्कूलों में किशोरी बालिकाओं को दी जाने वाली आयरन फोलिक एसिड की नीली और गुलाबी गोलियों, पोषण वाटिका, बागवानी का महत्व बताया तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही मिशन शक्ति के जिला मिशन समन्वयक श्री किशोर माहेश्वरी ने पैकेट और डिब्बा बंद वाले खाद्य पदार्थ, जंक फूड, शक्कर एवं तेल का कम से कम सेवन करने तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या के संबंध में जानकारी दी। पोषण आहार और पूरक पोषण आहार का महत्व बताने के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा, बुरे स्पर्श की पहचान, सड़क सुरक्षा, नशे से दूरी सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। विद्यालय में जिज्ञासा बॉक्स की भी स्थापना की गई, ताकि जिज्ञासा बॉक्स के माध्यम से सवाल पूछकर स्कूल की किशोरी बालिकाएं अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सके। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग जैसे रचनात्मक आयोजन भी किए गए और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में टीएचआर और मिलेट्स से तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाएं गए। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, ग्राम सचिव, शाला के शिक्षक, पर्यवेक्षक श्रीमती गीतांजलि दीवान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सुर्का तुमरेकी, सावित्री यादव, अंजू देवांगन  सहित बड़ी संख्या में बालिकाए उपस्थित थी।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!