Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जनसामान्य के लिए लाभकारी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर पैनल लगने से घर में मिला सुकून

– बिजली बिल से मिली मुक्ति, अतिरिक्त बिजली कर रहें जमा
राजनांदगांव 22 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर न केवल अपने बिजली बिल से मुक्ति पा रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पन्न कर अतिरिक्त लाभ कमा रहे हैं।
राजनांदगांव शहर के लेबर कॉलोनी निवासी श्री अंशुमन झा ने बताया कि उन्होंने नवम्बर 2024 में अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया। इस पर करीब 1 लाख 98 हजार रूपए की लागत आयी। जिसमें से उन्हें शासन की ओर से 78 हजार रूपए का अनुदान प्राप्त हुआ। शेष राशि के लिए उन्हें 6 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक लोन भी मिला। उन्होंने बताया कि पहले उनका मासिक बिजली बिल 1200 से 1500 रूपए आता था, जो गर्मियों में 2500 से 3000 रूपए से तक हो जाता था, लेकिन सोलर पैनल लगाने के बाद से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य आ रहा है। इतना ही नहीं, अब तक लगभग 3200 रूपए मूल्य की अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भी जमा कर चुके है। जिसका उपयोग वो भविष्य में कर सकते है। उन्होंने कहा कि जब से सोलर पैनल हमारे घर में लगा है, तब से लाइट बंद होने की समस्या से राहत मिली है। अब हमारी पढ़ाई-लिखाई में कोई रूकावट नहीं होती और घर में भी सभी सुकून से सो पाते है। घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान भी सुचारू रूप से कार्य करते हैं। श्री अंशुमन झा ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार ने भी 15 से 30 हजार रूपए तक का अतिरिक्त अनुदान देने की घोषणा की है। जिससे हितग्राहियों को दोहरा लाभ मिलेगा। यह योजना आम जनता के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और आम नागरिकों से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा-दाता बनने की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

      राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण,…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है