Ro no D15139/23

राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव 2.0“ 1 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान, कलेक्टर ने की स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील

सरगुजा संभाग में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव 2.0 अभियान को गति देने के लिए कलेक्टर श्री अजीत बसंत ने समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरिया जिलों में इस अभियान को तेजी से अपनाने पर जोर दिया।

राष्ट्रव्यापी अभियान 1 जनवरी से 31 मार्च  तक संचालित
पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह राष्ट्रव्यापी अभियान 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है। यह पहल पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) तथा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के नेतृत्व में लागू की जा रही है।

राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव 2.0 का मुख्य उद्देश्य
राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव 2.0 भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अंतर्गत- घरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों तक पीएनजी कनेक्टिविटी का विस्तार करना है। परिवहन क्षेत्र में सीएनजी की आधारभूत संरचना को मजबूत करना करना है। साथ ही निष्क्रिय गैस कनेक्शनों को सक्रिय कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

उल्लेखनीय है कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश में प्राकृतिक गैस की खपत बढ़ाने के दृष्टिकोण को सशक्त समर्थन प्रदान करता है। साथ ही, यह भारत की वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन की प्रतिबद्धता तथा वर्ष 2030 तक जीडीपी की उत्सर्जन तीव्रता में 45 प्रतिशत कमी लाने के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप है।

कलेक्टर की नागरिकों से की अपील
कलेक्टर श्री अजीत बसंत ने नागरिकों से पारंपरिक ईंधनों के स्थान पर स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा विकल्प अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, आइए, हम इस स्वच्छ, सुरक्षित और अधिक किफायती ऊर्जा समाधान को अपनाएं। मिलकर हम सरगुजा को प्रगति और स्थिरता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बना सकते हैं।’ कलेक्टर ने आम नागरिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा उद्योगों से पीएनजी एवं सीएनजी कनेक्शन लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    बस्तर जिले में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूर्ण

    थानों में सुरक्षित पहुँची गोपनीय सामग्री जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ बस्तर जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा वर्ष 2026 के सफल और पारदर्शी आयोजन के लिए शिक्षा विभाग…

    Read more

    जनसेवा की मिसाल-कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और वृक्षारोपण से संवारा गाँव

    जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने जन सेवा की एक अनूठी मिसाल…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता