Ro no D15139/23

अक्टूबर 2025 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्यों की राष्ट्रीय गुणवत्ता जांच

*ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम*

रायपुर, 10 अक्टूबर 2025/ राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी, नई दिल्ली के निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों की तृतीय स्तर की गुणवत्ता जांच (National Quality Monitoring) हेतु राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दौरा अक्टूबर 2025 में निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण का उद्देश्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना तथा आवश्यक सुधारात्मक सुझाव प्रदान करना है।

इस क्रम में राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री जगदीश राय गर्ग द्वारा कोण्डागांव एवं दंतेवाड़ा जिलों का निरीक्षण अक्टूबर 2025 में किया जाएगा। उनका मोबाइल नंबर 8008516763 तथा ई-मेल आईडी jr.garg@yahoo.com है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायपुर द्वारा राज्य गुणवत्ता समन्वयक एवं मुख्य अभियंता श्री हरिओम शर्मा के निर्देशन में यह निरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह पहल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की गुणवत्ता, मजबूती एवं दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे राज्य के ग्रामीण अंचलों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?