Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन आज

29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेश गतिविधियों का होगा आयोजन

कोरबा 28 अगस्त 2025/
स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही वर्ष 2019 में  प्रधान मंत्री  के द्वारा 29 अगस्त को ही फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया गया था, जिसके तारतम्य में भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला मुख्यालय में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल दिवस पर सर्वप्रथम दर्री चौक स्थिति स्व. मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर प्रातः 7ः30 बजे माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर फिट इंडिया शपथ ग्रहण किया जायेगा। इसके पश्चात विभिन्न खेलों एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 29 अगस्त को शाम 04ः00 बजे से प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, कोरबा में हॉकी, फुटबॉल, व्हॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल सद्भावना मैच का आयोजन किया जाएगा। 30 अगस्त को इंडोर खेलों- किकबाक्सिंग, वूशु, कुडो एवं बॉक्सिंग तथा फिटनेश टॉक, खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद गतिविधियों का आयोजन एवं 31 अगस्त को संडे ऑन सायकल कार्यक्रम अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक और खिलाड़ी शामिल होंगे।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जिले में युवाओं, महाविद्यालयों, संस्थानों, पंचायत स्तर के युवाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों को जोड़कर संडे ऑन सायकल जैसे आयोजनों में बड़े पैमाने पर सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। फिट इंडिया अभियान में ऑनलाइन पंजीयन, वेबसाइट के माध्यम से फोटो, वीडियो पोस्ट करना और प्रमाणपत्र डाउनलोड करने से सम्बंधित सहयोग प्रदान किया जायेगा।

  • Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला की शिकायतों की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

      कोरबा 28 जुलाई 2026/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से…

    Read more

    528.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

      कोरबा 28 जुलाई 2026/कोरबा जिले में एक जून से 28 जुलाई तक कुल 528.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends