Ro no D15139/23

बीसीएस कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन

 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कोर्राम ने दिलाई मताधिकार के प्रयोग की शपथ

उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित, नए मतदाताओं का किया गया स्वागत

बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय (बीसीएस कॉलेज) में आज 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मोहनसिंह कोर्राम रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कोर्राम ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को शासन व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मताधिकार एक सशक्त अस्त्र के रूप में प्रदान किया गया है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे प्रत्येक प्रकार के निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर मतदान के लिए पात्र बने नए मतदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवन प्रेमी ने कहा कि मतदान का अधिकार मिलने के साथ-साथ यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से सभी चुनावों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। श्री प्रेमी ने निर्वाचन प्रकिया संबंधी जानकारी भी दी।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कोर्राम ने उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा सभी निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवीन मतदाताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए मताधिकार प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एक्का, जिला कोषालय अधिकारी श्री मनोज लारिया, सहायक संचालक जिला कौशल विकास श्री शैलेंद्र गुप्ता, प्राचार्य बीसीएस कॉलेज श्री विनोद पाठक, पर्यवेक्षक श्री संतोष दीवान, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में 21 से 23 मार्च तक होगा सरगुजा ओलम्पिक 2026 का आयोजन संभागस्तरीय आयोजन के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होकर खिलाड़ियों का करेंगे उत्साहवर्धन 12 खेल विधाओं में सम्भाग के समस्त जिलों के दो हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगी में लेंगे हिस्सा

      अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  सरगुजा के खिलाड़ियों को प्रतिभा एवं कौशल दिखाने का अवसर प्रदान करने तथा विकास की मुख्यधारा से जोड़ने सरगुजा ओलम्पिक 2026 के संभागस्तरीय प्रतियोगिताओं का…

    Read more

    धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा

      रायपुर,19 मार्च 2026/( IMNB NEWS AGENCY) कभी धान की पारंपरिक खेती के लिए पहचाने जाने वाला धमतरी जिला अब कृषि नवाचार की नई मिसाल बनता जा रहा है। यहां…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट